
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने एक सिक्युरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ है। वीडियो के वायरल होने के बाद महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पुरुषों के कानूनी अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग सारा को खूब भला-बुरा सुना रहे हैं। दरअसल, वीडियो तब का है, जब सारा अली खान अपनी दोस्त शरमीन सहगल के साथ मुंबई के पॉश इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं।
नशे में धुत नजर आ रहीं सारा
वीडियो में सारा कुछ बहकी-बहकी लग रही हैं, जिसे देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वे नशे में हैं। हालांकि, सारा के ट्रोल होने की वजह नशा नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट के सिक्युरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूना है। जब सारा रेस्टोरेंट के अंदर जा रही थीं तो उन्होंने चलते-चलते गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ। वीडियो में ऐसा स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि सारा का हाथ गलती से नहीं लगा था, बल्कि उन्होंने जानबूझकर अपना हाथ उस सिक्योरिटी गार्ड के शरीर के निचने हिस्से पर लगाया था। एक बारगी वह गार्ड भी उनकी इस हरकत पर उन्हें देखता रह गया।
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
सारा का वीडियो शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "लोग पूछते हैं कि हम बायकॉट बॉलीवुड क्यों ट्रेंड कर रहे हैं? यहां एक कारण और है। ड्रगीवुड हमारी आने वाली पीढ़ियों को बिगाड़ रहा है। क्योंकि वे लगातार सारा अली खान जैसे लोगों को फॉलो कर रहे हैं, जो हमेशा किसी ना किसी चीज के नशे में पाए जाते हैं।" इसके आगे इस यूजर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एनसीबी के डीजी और मुंबई एनसीबी को टैग करते हुए इस वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर पेश किया है।
एक अन्य यूजर ने लिखा है, "सारा अली खान का शर्मनाक वायरल वीडियो। सारा नशे में थीं और उसने सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ।"
एक यूजर का कमेंट है, "यह पूरी तरह जानबूझकर किया गया है। उसका हाथ तब तक दूर था, जब तक वह खुद इसे हथियाने के लिए उसे आगे नहीं लाई।"
पूरे मामले पर सारा अली खान की ओर से अब तक किसी तरह की सफाई नहीं आई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को पिछली बार अक्षय कुमार और धनुष के अपोजिट फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म और 'गैसलाइट' हैं।
और पढ़ें...
एयरपोर्ट पर चलते-चलते लड़खड़ाई ऐश्वर्या राय, VIDEO में देखें चक्कर आने के बाद कैसी हुई हालत
ऐश्वर्या राय का मोटापा देख चौंके लोग, VIRAL PHOTOS देख पूछने लगे- क्या वे प्रेग्नेंट हैं?
कौन आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे, जिन्होंने उम्र में 12 साल छोटी आयरा से कर ली सगाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।