
एंटरटेनमेंट डेस्क. केआरके उर्फ कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) वो शख्स हैं जो अपने ट्वीट्स और रिव्यूज के जरिए बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों जगह ही धमाका करते हैं। अब शनिवार को केआरके ने एक नए ट्वीट के साथ बड़ी घोषणा की। हालांकि, उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद फैंस दुखी हैं। इस ट्वीट में केआरके ने लिखा कि 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) वह आखिरी फिल्म होगी जिसका वे रिव्यू करेंगे।
यह रहा केआरके का ट्वीट
KRK ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आई क्विट। 'विक्रम वेधा' वह आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा। मुझ पर विश्वास करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक्स बनाने के लिए शुक्रिया। बॉलीवुड के उन लोगों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे एक क्रिटिक के रूप में स्वीकार नहीं किया और मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए मेरे खिलाफ इतने सारे केस दर्ज करा दिए।'
फैंस के आए अलग-अलग रिएक्शंस
कमाल के इस ट्वीट पर लोगों के अपने-अपने रिएक्शन दिए है। एक तरफ जहां कुछ लोग केआरके के इस फैसले से खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस ने इस पर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं आपके ज्यादातर ट्विट्स से सहमत नहीं होता हूं लेकिन आप बॉलीवुड को लेकर सही हैं। आप रिव्यू करते रहिए.' वहीं एक अन्य यूजर ने इसे 'टीआरपी स्टंट' बताया। वहीं कई लोग उनके इस कदम के पीछे का कारण जानना चाहते हैं। कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो केआरके से रिव्यू बंद न करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि इसके पहले KRK ने ट्वीट किया था कि वो सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म का रिव्यू जरूर करेंगे। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि अगर बॉलीवुड के लोगों ने उन्हें दोबारा जेल में नहीं डाला तो वे 'विक्रम वेधा' का रिव्यू जरूर करेंगे। बता दें कि कमाल को पुलिस ने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से दो साल पहले किए एक विवादित ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया था। इन दिनों वे जमानत पर बाहर हैं।
खबरें ये भी...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।