
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो सॉन्ग 'ओ सजना' (O Sajna) हाल में रिलीज हुआ है। यह गाना सिंगर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के सुपरहिट सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' (Maine Payal Hai Chankai) का रिक्रिएशन है, जो 1999 में रिलीज हुआ था और सुपरहिट था। हालांकि, यह नेहा का पहला रीक्रिएटेड सॉन्ग नहीं है पर इस सुपरहिट गाने को रीक्रिएट करके वे विवादों में पड़ चुकी हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ खुद फाल्गुनी पाठक ने भी इस गाने की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने कही अपने दिल की बात, बताया ट्रोल होने के बाद कैसा कर रहीं महसूस, भाई और पति ने भी दिया रिएक्शन
नेहा पर लगे गाना बर्बाद करने के आरोप
बात करें ट्रोलिंग की तो इस गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहा की ट्रोलिंग शुरू कर दी थी। यूजर्स ने नेहा कक्कड़ पर इस आइकॉनिक सॉन्ग को बर्बाद करने के आरोप लगाए हैं। इंस्टाग्राम पर फाल्गुनी ने भी इन मीम्स को शेयर किया है। डालिए एक नजर नेहा को लेकर बने मीम्स पर...
यह भी पढ़ें: जिस सिंगर के गाने की कॉपी करके ट्रोल हुईं नेहा कक्कर, अब उस सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन
नेहा ने गाने को नाम दिया 'ओ सजना...'
गाने की बात करें तो नेहा ने फाल्गुनी पाठक के 1999 में रिलीज हुए सुपरहिट गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक बनाया है। उनकी इस रीमेक सॉन्ग को उन्होंने 'ओ साजना' नाम दिया है। इस गाने को पेश किया है टी-सीरीज ने। वहीं इसमें नेहा के अलावा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और टीवी एक्टर प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) भी नजर आ रहे हैं।
खबरें ये भी...
इस स्टैंडअप कॉमेडियन की मां के साथ हुई 2 लाख रुपए की ठगी, 10 दिन बाद हुआ ये कमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।