शाहरुख खान के सांता क्लॉस निकले राजकुमार हिरानी, 'डंकी' मूवी को लेकर बादशाह खान ने कही ये बात

शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन वो बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी 'पठान'है जिसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वो राजकुमार हिरानी के साथ भी एक मूवी करने जा रहे हैं।

Nitu Kumari | Published : Apr 19, 2022 1:50 PM IST

मुंबई. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म की कंफर्म डिटेल सामने आ चुकी है। बॉलीवुड के 'बादशाह' खान राजकुमार हिरानी के साथ मूवी करने जा रहे हैं। जिसका नाम हैं 'डंकी' (Dunki)। इस मूवी का रिलीज डेट भी सामन आ गया है।

बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज एक मूवी में काम करने जा रहे हैं। जिसे लेकर फैंस बेहद उत्सुक हैं। डंकी टाइटल की घोषणा के साथ मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए मूवी का रिलीज डेट बताया है। मजेदार वीडियो में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी दिखाई देते हैं। वीडियो में शाहरुख खान राजकुमार हिरानी क मूवी 3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी', 'पीके' और 'संजू' को देखकर आहें भरते हैं। तभी राजकुमार हिरानी उनके पास आते हैं और बोलते हैं क्या देख रहे हो शाहरुख।

Latest Videos

देखें डंकी मूवी को लेकर हिरानी और शाहरुख खान का वीडियो

फिर शाहरुख बोलते हैं सर मेरे लिए भी है कुछ ऐसा।तब हिरानी बोलते हैं,'सर है एक स्क्रिप्ट मेरे पास।' जिस पर एक्टर ने पूछा,'कॉमेडी है।' जिस पर डायरेक्टर बोलते हैं बहुत सारा।  इसके आगे क्या होता है इसके लिए ये वीडियो देखिए..

राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान ने की तारीफ

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा,'डियर राजकुमार हिरानी सर आप तो मेरे लिए सांता क्लॉस निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाउंगा। एक्चुअली मैं तो सेट पर ही रहूंगा। अंत में आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आप सभी के लिए #Dunki ला रहा हूं।'

तापसी पन्नू के साथ पहली बार नजर आएंगे शाहरुख खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी की यह मूवी'डॉन्की फ्लाइट' (Donkey Flight Issue) के कॉन्सैप्ट से जुड़ी होगी। इसका मतलब होता है किसी देश में अवैध तरीके से जानने की कोशिश करना।जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर डंकी बनाने जा रही है। इस मूवी में शाहरुख के ऑपोजिट तापसी पन्नू (taapsee pannu) नजर आएंगी।

और पढ़ें:

बेटा या बेटी किसके पिता बनना चाहते हैं रणवीर सिंह? सवाल के जवाब में दीपिका पादुकोण के हीरो ने कही ये बात

Kajal Aggarwal के घर गूंजी किलकारियां, 'सिंघम'फेम ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म

'राधे श्याम' के फ्लॉप होने के गम से बाहर निकले प्रभास, 'सालार' की शूटिंग में जुटे, सेट से फोटोज हुई लीक

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा