Akshay Kumar को एक और झटका, अब इस हीरोइन ने अचानक छोड़ दी उनकी बड़ी फिल्म!
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉडेस' में करियर में पहली बार रानी मुखर्जी के साथ काम करने वाले थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने यह फिल्म छोड़ दी है।

Oh My Goddess में बनने वाली थी अक्षय-रानी की जोड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Oh My Goddess में अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी की जोड़ी बनने वाली थी। फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट अप्रैल से फ्लोर पर जाने वाला था और इसकी प्री-प्रोडक्शन तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।
अक्षय कुमार ने ऐसे किया था प्रोजेक्ट का इशारा
अक्षय कुमार ने फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज के मौके पर रानी मुखर्जी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, "एक्टिंग की असली देवी को उनके सबसे दमदार रूप में देखने जाइए। मैंने फिल्म देखी और मुझे बहुत पसंद आई। इसे मिस मत कीजिए।" इस पोस्ट को लोग 'ओह माय गॉडेस' की अनऑफिशियल पुष्टि मान रहे थे।
यह भी पढ़ें : 'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
रानी मुखर्जी ने क्यों छोड़ दी 'ओह माय गॉडेस'?
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रानी मुखर्जी और डायरेक्टर अमित राय के बीच स्क्रिप्ट और प्रेजेंटेशन को लेकर मतभेद हो गए। एक सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में लिखा है, "अनाउंसमेंट के कुछ समय बाद रानी और अमित राय के बीच रचनात्मक मतभेद उभरने लगे। रानी स्क्रिप्ट और पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर अपनी समझ के हिसाब से फिल्म को देख रही थीं और चाहती थीं कि उसी दिशा में काम हो। वहीं अमित राय की फिल्म को पेश करने को लेकर अपनी अलग सोच थी। इसी वजह से दोनों के बीच तालमेल नहीं बन पाया।"
अक्षय कुमार ने की समझौते की कोशिश
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने अमित राय और रानी मुखर्जी के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की। लेकिन मामला नहीं सुलझ सका और आखिरकार दोनों ने पेशेवर तरीके से अलग होने का फैसला किया। रिपोर्ट में लिखा है कि रानी को स्क्रिप्ट पसंद आई थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें भारी मन से इससे किनारा करने का फैसला लेना पड़ा।
Oh My Goddess का अब क्या होगा?
Oh My Goddess को Viacom18 के साथ मिलकर Akshay Kumar प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें अक्षय का एक एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म की टीम रानी की जगह किसी दूसरी सीनियर एक्ट्रेस को कास्ट करने की तैयारी कर रही है।
अक्षय कुमार को लगातार दूसरा झटका!
'ओह माय गॉडेस' में रानी मुखर्जी के बाहर होने से पहले अक्षय कुमार को उनकी फिल्म 'भागमभाग 2' से भी बुरी खबर मिल चुकी है। एकता कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य को लीगल नोटिस भेजा, जिसके चलते वे इस फिल्म से लगभग बाहर हो गए हैं। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन फिलहाल के लिए यह ठंडे बस्ते में चली गई है।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।