Akshay Kumar Bhooth Bangla Latest Update: 14 साल बाद अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ‘भूत बंगला’ से वापसी कर रही है। मोशन पोस्टर में अक्षय का डरावना-कॉमिक लुक वायरल हो गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

Bollywood OG Star Akshay Kumar और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी पूरे 14 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। उनकी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म उन दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं, जो इस सुपरहिट जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं। इस फिल्म के लेटेस्ट मोशन पोस्टर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

'भूत बंगला' के मोशन पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज, दिखा हॉरर-कॉमेडी का दमदार मेल

अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "Dus ko denge das-tak, इंतज़ार करो तब तक… Let the fun begin!" मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रुद्राक्ष की माला, सिग्नेचर स्माइल और डरावने चेहरों व सींगों वाले सिंहासन पर बैठा उनका अंदाज फिल्म के ‘लार्जर-दैन-लाइफ’ स्केल की झलक देता है। पोस्टर से साफ है कि फिल्म में हॉरर का सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा।

Akshay Kumar के लुक, बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया फैन्स को क्रेजी

'भूत बंगला' के नए पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक और इसके बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक ने सुपरस्टार के फैन्स को क्रेजी कर दिया है। मसलन एक यूजर ने उनके लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते हुए लिखा है, "अक्षय सर की फिटनेस देख रहे हो?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है, अक्षय सर की पहली 500 करोड़ फिल्म पक्की!" एक यूजर ने लिखा है, "10 अप्रैल को डर का असली मजा देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा!" एक यूजर का कमेंट है, "आखिरकार असली किंग की वापसी!" एक यूजर ने बैकग्राउंड में बज रहे गाने के प्रति एक्साइटमेंट जताते हुए लिखा है, "इतना इंतज़ार तो रिश्तेदार भी नहीं कराते, सर गाना कब रिलीज होगा?"

View post on Instagram

Bhooth Bangala Star Cast And Release Date

'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार के केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।