
मुंबई. एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों 'लॉक अप' (Lock upp) लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी पर वो एक रिएलिटी शो लेकर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया था। इस शो को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) होस्ट करेंगी। इस शो में कंटेस्टेंट्स कौन होंगे इसका पूरा खुलासा नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्स्ट्स की मानें शहनाज गिल (shehnaaz gill) इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसके अलावा एक और नाम की चर्चा जोरों पर हैं।
बॉलीवुड लाइफ की मानें तो कंगना के 'लॉक अप' में शहनाज गिल के अलावा मशहूर लेखक चेतन भगत भी हिस्सा बनेंगे। अभी तक जितने प्रतियोगी के नाम सामने आ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि एकता हर क्षेत्र से एक-एक प्रतियोगी को लाने की सोच रही हैं। बता दें कि इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स होंगे। इन्हें लॉकअप में 72 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। उन्हें बेसिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना होगा और तकरीबन हर स्टेप पर टास्क करवाया जाएगा।
16 कैदियों से जेलर बनीं कंगना रनौत कराएंगी टास्क
कंगना रनौत जेलर की भूमिका में नजर आएंगी। जो 16 कैदियों से टास्क कराएंगी। एकता कपूर ने बताया कि शो में पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ऑडिएंस वोट कर सकते हैं, लेकिन 50 फीसदी वोटिंग पॉवर कंगना के पास होगी। इतना ही नहीं एकता कपूर ने कंगना को ही कंटेस्टेंट चुनने के लिए कहा है। यह शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो 24 घंटे दिखाया जाएगा।
एकता कपूर ने कहा सच से भरा होगा शो
शो के फर्स्ट लुक लॉन्चिंग के दौरान एकता कपूर ने कहा था कि ये शो बिल्कुल सच और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा होगा। जो भी शो के कंटेस्टेंट्स होंगे उन्हें जेल में बंद किया जाएगा और सिर्फ होस्ट के पास पावर उन्हें बाहर निकालने की होगी। बिग बॉस ओटीटी को टक्कर देने वाले इस शो में कौन-कौन शामिल होने वाले हैं इस पर दर्शकों की निगाहें हैं।
और पढ़ें:
SHILPA SHETTY का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, ग्लैमरस अवतार में दोनों ने फैंस पर गिराई बिजलियां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।