
एंटरटेनमेंट डेस्क, Shraddha Kapoor celebrated Papa Shakti Kapoor's birthday in this way : बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शक्ति कपूर आज यानि 3 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपना खास दिन अपने बच्चों श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर के साथ मनाया। श्रद्धा ने अब बैश से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शक्ति कपूर के बर्थडे का सेलीब्रेशन फैंस को देखने को मिला है। श्रद्धा ने अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा। वहीं ये तस्वीरें देखकर फैंस भी बहुत खुश हुए हैं। इस मौके पर केक भी बहुत स्पेशल था, यह क्राइम मास्टर गोगो से इंस्पायरड केक था जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।
कपूर फैमिली ने डिज़ाइन कराया खास केक
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शक्ति कपूर के जन्मदिन समारोह से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा और सिद्धांत, अपने पिता शक्ति कपूर को करीब से जकड़े हुए हैं, जबकि शक्ति एक कुर्सी पर बैठे हैं। हम टेबल पर रखा एक केक भी देख सकते हैं, और यह कोई सिंपल केक नहीं है। इस देखकर साफ पता चलता है कि ये ऑर्डर पर खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है। दरअसल इस केक को क्लासिक फिल्म अंदाज़ अपना अपना के शक्ति कपूर के पॉप्युलर कैरेक्टर क्राइम मास्टर गोगो से इंस्पायरड है। केक पर क्राइम मास्टर गोगो की कुछ पॉप्युलर के सपोर्टिंग कैरेक्टर को भी देख सकते हैं।
श्रद्धा कपूर ने शेयर की थी गणेश स्थापना की तस्वीरें
कुछ दिनों पहले, श्रद्धा कपूर ने अपने घर से गणपति स्थापना की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में उन्हें एक पारंपरिक साड़ी में हाथों में गणपति की मूर्ति पकड़े हुए दिखाया गया है। अपने कैप्शन में, उन्होंने लिखा कि वह गणेश चतुर्थी मनाने के लिए कितनी उत्साहित हैं, और ये साल के उनके पसंदीदा 10 दिन हैं।
ये भी पढ़ें-
SHOCKING: एक्ट्रेस के Ex- हसबैंड ने कहा - फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ा वेश्यालय, बेटियों को यहां नहीं फंसने
माधुरी दीक्षित की 'The Fame Game' का सीजन 2 कैंसिल ! रूमर्स पर संजय कपूर ने दिया रिएक्शन
Jr NTR करने वाले थे ब्रह्मास्त्र के प्री-रिलीज़ इवेंट में शिरकत, आलिया, रणबीर कपूर की मूवी का शो हुआ
Pooja Chopra : 'जहां चार यार' की एक्ट्रेस को मारना चाहते थे उसके पिता, पड़ोसन ने अपना दूध पिलाकर पाला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।