श्रद्धा कपूर का टू पीस बिकिनी लुक हुआ वायरल, रणबीर कपूर के साथ लव रंजन फिल्म में दिखेगा हॉट अवतार

Published : Jul 06, 2022, 09:14 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 09:33 PM IST
श्रद्धा कपूर का टू पीस बिकिनी लुक हुआ वायरल, रणबीर कपूर के साथ लव रंजन फिल्म में दिखेगा हॉट अवतार

सार

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की लव रंजन फिल्म के सेट से एक पिक लीक हुई है। इसमें एक्ट्रेस पिंक कलर की टू पीस बिकिनी में समंदर किनारे जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं। ये तस्वीर वायलर हो गई है। वहीं लव रंजन फिल्म चर्चाओं में आ गई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Shraddha Kapoor Two Piece Bikini Look Goes Viral : बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव रंजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी को लेकर श्रध्दा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग का मौजूदा सेशन मॉरिशस और स्पेन में शूट हुआ है। यहां से कई पिक्स लीक होकर वायरल हो चुकी हैं। ताज़ा घटनाक्रम में श्रद्धा कपूर की बिकिनी पहने एक पिक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक्ट्रेस का बिंदास और सेक्सी अंदाज इस तस्वीर में दिख रहा है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर साथ आएंगे नज़र

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ( Shraddha Kapoor and Ranbir Kapoor)  लव रंजन ( Luv Ranjan) फिल्म में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस मूवी को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले इस मूवी के सेट से एक सांग की शूटिंग की वीडियो क्लिप सामने आई थी। इस गाने में भी श्रद्धा का स्टनिंग लुक दिखा था, वहीं एक बार उनके सेक्सी लुक ने सोशल मीडिया सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस पिंक कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। वे इसमें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यह पिक्स लव रंजन फिल्म के लास्ट सेशन की है, इस फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा खत्म करते श्रध्दा कपूर वापस मुंबई आ गई है। 

समंदर किनारे बिकिनी  में दिखाया जलवा 

श्रद्धा कपूर विदेश में समंदर किनारे एक बीच पर गुलाबी कलर की टू पीस बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के सामने कैमर मौजूद है। डायरेक्टर अपनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं। आसपास क्रू मेंबर श्रध्दा को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। 

 

डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी आएंगे नज़र

लव रंजन फिल्म की ये पिक एक बीच पर शूटिंग के दौरान का है। इसमें श्रध्दा कपूर का हॉट और सेक्सी लुक फ्लान्ट हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी अहम भूमिकाएं अदा करेंगी। यह मूवी  8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर का यह सिजलिंग बिकिनी अवतार पर उनके फैंस और दर्शक लट्टू हो गए हैं। इस पर यूजर्स शानदार कॉमेन्ट कर रहे हैं।   

और पढ़ें...

PS-1 के नए पोस्टर में साउथ स्टार का दिखा जबरदस्त लुक, जानें कौन सा किरदार निभा रहे फिल्म में

PS-I Teaser: चोल राजवंश की कहानी लेकर आ रहे हैं मणिरत्नम, जानिए कमबैक फिल्म में किस रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar No. 1 बनने के बाद भी नहीं तोड़ पाई इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड! इनमें 6 खान सुपरस्टार्स की
Dhurandhar Box Office Day 35: भारत की चौथी सबसे कमाऊ मूवी बनी, YRF ने इस तरह किया रिएक्ट