Sidharth Shukla Passes Away: बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, 40 की उम्र में ली अंतिम सांस

Published : Sep 02, 2021, 11:51 AM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 12:04 PM IST
Sidharth Shukla Passes Away: बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, 40 की उम्र में ली अंतिम सांस

सार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhath Shukla) का गुरुवार को निधन हो गया है। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को निधन हो गया है। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाइयां खाई थीं लेकिन उसके बाद वो उठे ही नहीं। बाद में अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था।

मुंबई में 12 दिसंबर, 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने घर-घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। 2008 में वो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' सीरियल में नजर आए थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया था। 

बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम : 
टीवी इंडस्ट्री के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में भी काम किया। साल 2014 में आई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वो नजर आए थे। इसी साल उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी। कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस OTT में भी नजर आए थे। 


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव