मुंबई पहुंची सिंगर केके के पार्थिव देह, वर्सोवा में होगा अंतिम संस्कार

इससे पहले केके का पार्थिव शरीर को एसएसकेएम हॉस्पिटल से कोलकाता के रवींद्र सदन ले जाया गया था। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के ऐलान के मुताबिक सिंगर को गन सैल्यूट दिया गया था। गायक KK के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मुंबई ले गया था। 

Rupesh Sahu | Published : Jun 1, 2022 2:37 PM IST / Updated: Jun 01 2022, 10:15 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Singer KK's body reached Mumbai : सिंगर केके के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मुंबई लाया गया है।  ये विमान तकरीबन  8.35 पर मुंबई पहुंचा है। परिजन उनकी बॉडी को लेकर  वर्सोवा इलाके के पार्क प्लाजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे।  

फेमस सिंगर केके (Singer KK) का कल रात निधन हो गया था। उनके देहांत की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह उनकी पत्नी ज्योति और दोनों बच्चे कोलकाता पहुंचे थे। परिवार के कोलकाता पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया था। 

Latest Videos

कोलकाता में दिया गया गन सैल्यूट 

इससे पहले केके का पार्थिव शरीर को एसएसकेएम हॉस्पिटल से कोलकाता के रवींद्र सदन ले जाया गया था। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के ऐलान के मुताबिक सिंगर को गन सैल्यूट दिया गया था। गायक केके के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मुंबई ले गया था। 

प्लैबैक सिंगर केके ने नजरूल में एक लाइव परफॉरमेंस दिया था, इस दौरान उनकी तबियत नासाज़ दिखी थी। इसके तत्काल बाद उन्हें होटल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने कहा कि जब उनको यहां लाया गया,उससे पहले ही उनकी सांसें थम गई थी।

मुंबई लाई गई देह, अंतिम दर्शन कर पाएंगे फैंस 

सिंगर केके का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद कोलकाता के रवीन्द्र भवन में उनकी पार्थिव देह को रखा गया था। इस दौरान पूरे समय ममता बनर्जी मौजूद रहीं थी। रात तो तकरीबन 7 बजे के आसपास उनकी देह को विमान के जरिए मुंबई रवाना किया गया था। रात तकरीबन 8 बजकर 35 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर वर्सोवा ले जाया गया । वहीं जानकारी के मुताबिक फेमस सिंगर का अंतिम संस्कार कल यानि 2 जून को मुंबई में किया जाएगा। फैंस उनके अंतिम दर्शन कर पाएं, इसके लिए उनके पार्थिव शरीर को किसी निश्चित स्थान पर रखा जाएगा। 

 

ये भी देखें : 

बचपन की दोस्त को केके ने बनाया था हमसफर, संगीत की ट्रेनिंग नहीं लेने के बावजूद थे एक बेहतरीन सिंगर

KK Death: सामने आया वह वीडियो जब परफार्मेंस के दौरान KK की तबीयत हुई खराब, बोले- अस्पताल ले चलो
2 घंटे का शो, बेतहाशा भीड़, 'अलविदा' सॉन्ग और फिर... KK का वो आखिरी Video
HBD आर माधवन : रियल हीरो की रंग लाई मेहनत, बेटे ने भारत को गोल्‍ड मेडल दिलाकर पिता को दिया

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ