
मुंबई। फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) मां बन गई हैं। फ्रीडा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया है। फ्रीडा ने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है। फ्रीडा ने 22 नवंबर, 2021 को अपने पति कॉरी ट्रान (Cory Tran) को बर्थडे विश करते हुए बेटे के जन्म की खुशखबरी भी दी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर दो फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में उनके पति कॉरी ट्रॉन के ऊपर उनका बेटा लेटा दिख रहा है, जबकि दूसरी फोटो में फ्रीडा पिंटो बेटे को दुलार करती नजर आ रही हैं।
फ्रीडा पिंटो ने बताया बेटे का नाम :
इन फोटोज को शेयर करते हुए फ्रीडा ने अपने बच्चे का नाम भी बताया है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे दादा कॉरी। मैं आपको अपने पति, दोस्त और जीवन में साथी के रूप में मनाती हूं। आपको सिर्फ डैड नहीं, बल्कि सुपर-डैड बनते देखना मुझे भावुक करते हुए खुशी से भर देता है। मैं पागलों की तरह आपसे प्यार करती हूं। रूमी रे तुम एक भाग्यशाली लड़के हो। आखिर में फ्रीडा पिंटो ने अपने बेटे का नाम बताया है, जो कि रूमीरे है। फ्रीडा ने मंगेतर कॉरी ट्रान (Cory Tran) के साथ 29 जून, 2021 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।
12 अक्टूबर को हुई थी गोदभराई :
बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को फ्रीडा पिंटो ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। गोदभराई की फोटो शेयर करते हुए फ्रीडा ने लिखा- गोदभराई की याद दिला रही हूं। मेरी बहनों को शुक्रिया, जिन्होंने मेरे इस दिन को खास बनाया। मैं खुद को धन्य और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। 28 जून 2021 को फ्रीडा ने पति कॉरी ट्रान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। इसे शेयर करते हुए फ्रीडा ने कैप्शन में लिखा था- बेबी ट्रॉन आने वाला है।
इनसे भी रहा फ्रीडा पिंटो का अफेयर :
बता दें कि फ्रीडा पिंटो ने 2019 में मंगेतर कॉरी ट्रान से सगाई की अनाउंसमेंट की थी। वैसे, फ्रीडा पिंटो ने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर में देव पटेल के साथ काम किया था। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। दोनों के बीच 6 साल तक रिलेशनशिप रहा। फिर फ्रीडा और देव पटेल का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। देव के बाद फ्रीडा पिंटो ने पोलो प्लेयर रॉनी बकार्डी को भी डेट किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो फ्रीडा पिंटो ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। इसके बाद फ्रीडा पिंटो ने तृष्णा, ब्लैक गोल्ड, नाइट ऑफ कप्स, डेजर्ट डांसर, लव सोनिया, मोगली जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें -
Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर
Anushka Rajan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया
पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी
नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।