MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 4000 करोड़ की रामायण में बड़ा ट्विस्ट, बॉबी देओल Out! इस एक्टर को मिला कुंभकर्ण का रोल

4000 करोड़ की रामायण में बड़ा ट्विस्ट, बॉबी देओल Out! इस एक्टर को मिला कुंभकर्ण का रोल

डायरेक्टर Nitesh Tiwari की मेगा बजट फिल्म Ramayana को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' का कुंभकर्ण मिल गया है। खास बात यह है कि पहले बॉबी देओल के यह रोल करने की चर्चा थी। लेकिन किसी और एक्टर को रोल मिला है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 16 2026, 10:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
बॉबी देओल नहीं फैसल मलिक बनेंगे रामायण में कुंभकर्ण
Image Credit : Facebook

बॉबी देओल नहीं फैसल मलिक बनेंगे रामायण में कुंभकर्ण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पंचायत' जैसी पॉपुलर वेब सीरीज से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना चुके एक्टर फैसल मलिक को फिल्म 'रामायण' में कुंभकर्ण का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि बॉबी देओल इस भूमिका में दिखेंगे। लेकिन उनकी जगह फैसल मलिक की एंट्री की चर्चा ने कहानी को दिलचस्प मोड़ दे दिया है।

26
फैसल मलिक ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग?
Image Credit : Facebook

फैसल मलिक ने शुरू की 'रामायण' की शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि फैसल मलिक ने 'रामायण' में कुंभकर्ण के रोल के लिए शूटिंग शुरु कर दी है। कहा यहां तक जा रहा है कि उन्होंने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा भी कर लिया है। फिल्म में वे रावण का किरदार निभा रहे यश के साथ उनके छोटे भाई के रोल में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

36
कौन हैं फैसल मलिक?
Image Credit : Facebook

कौन हैं फैसल मलिक?

46 साल के फैसल मलिक दिग्गज एक्टर हैं, जिनकी एक्टिंग लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले फैसल मलिक को लोग प्रहलाद चाचा के नाम से ज्यादा जानते हैं। यह वो किरदार है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' में निभाने के बाद उन्हें पहचान मिली।

46
14 साल से फिल्मों में काम कर रहे फैसल मलिक
Image Credit : Facebook

14 साल से फिल्मों में काम कर रहे फैसल मलिक

फैसल मलिक ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर पार्ट 2' से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्हें बाद में 'फ्रॉड सैयां', 'मस्त में रहने का', 'डेढ़ बीघा ज़मीन', 'मां', 'थामा' और 'सूबेदार' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वे 'ब्लैक विडोज', 'पंचायत', 'त्रिभुवन मिश्रा : सीए टॉपर' और 'स्वाइप क्राइम' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : OTT Release This Week: बॉर्डर 2 से जटाधरा तक, इस हफ्ते OTT पर नया क्या, कहां देखें

56
'रामायण' की स्टारकास्ट
Image Credit : Facebook

'रामायण' की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में माइथोलॉजिकल ड्रामा 'रामायण' दो पार्ट में बन रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल महाबली हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा, अरुण गोविल महाराज दशरथ, कुणाल कपूर इंद्र और इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा भी कई बड़े सितारे इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

66
'रामायण' का बजट और रिलीज डेट
Image Credit : Facebook

'रामायण' का बजट और रिलीज डेट

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। प्राइम फोकस स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नीतेश तिवारी
बॉबी देओल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Oscars 2026 Red Carpet पर प्रियंका चोपड़ा-ईशा अंबानी का जलवा-देखें 7 PHOTOS
Recommended image2
ऑस्कर 2026 के बेस्ट एक्टर माइकल बी. जॉर्डन की नेटवर्थ क्या आप जानते हैं?
Recommended image3
करीना कपूर के होम जिम की Inside Photos, इस वजह से इतनी फिट रहती हैं एक्ट्रेस!
Recommended image4
अजय देवगन की इस फिल्म में था भयानक सस्पेंस और जोरदार क्लाइमैक्स-सीक्वल+रीमेक दोनों बने
Recommended image5
Oscar 2026 : हॉलीवुड रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल फेल? लोगों ने किए ऐसे कमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved