Sohail Khan-Sanjay Kapoor की पत्नियों को भी हुआ कोरोना, दोनों हुई होम क्वारंटाइन, चल रहा इलाज

Published : Dec 14, 2021, 07:35 AM IST
Sohail Khan-Sanjay Kapoor की पत्नियों को भी हुआ कोरोना, दोनों हुई होम क्वारंटाइन, चल रहा इलाज

सार

सोहेल खान और संजय कपूर की पत्नियां यानी सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड 19 का शिकार हो गई है। दोनों का ही इलाज घर पर चल रहा है। इससे पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। 

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के बाद आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए थे और अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के साथ पार्टीज और इवेंट्स में जाने लगे थे। लेकिन अब देखने में आ रहा है कि देशभर में कोरोना (Corona) के केस फिर बढ़ रहे हैं। सोमवार को करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। अब खबर है कि सोहेल खान (Sohail Khan) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नियां यानी सीमा खान (Seema Khan) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) भी कोविड 19 का शिकार हो गई है। बता दें कि सोहेल की पत्नी का घर में ही इलाज चल रहा है। वहीं, संजय कपूर ने भी पत्नी को कोरोना होने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- हां, महीप को कोरोना हुआ है। उनमें इसके मामूली लक्षण है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और पूरी तरह से एहतियात बरत रही है। 


पक्की सेहली है सीमा-महीप
आपको बता दें कि सीमा खान और महीप कपूर में गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी एन्जॉय करती नजर आती है। इतना ही नहीं दोनों ही पिछले साल नेटफ्लिक्स के लिए करन जौहर द्वारा बनाई गई सीरीज फैबुलेस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में अन्य दोस्तों के साथ दिखाई दी थीं। आपको बता दें कि दोनों ही बिजनेसवुमन है और मुंबई में अच्छा खासा कारोबार चलाती है। 


करीना कपूर-अमृता अरोड़ा भी कोरोना का शिकार
आपको बता दें कि सीमा-महीप से पहले करीना और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था- मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। जिसके बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सारे मेडिकल प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करती हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं कि वो अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। मेरी फैमिली और मेरे स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। फिलहाल उनमें से किसी को कोई लक्षण नहीं है। शुक्र है मैं बेहतर फील कर रही हूं और जल्द ही इससे उबर जाऊंगी।


- आपको बता दें कि इनके पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना का शिकार हुए थे। इनमें उर्मिला मांतोडकर (Urmila Matondkar), कमल हासन (Kamal Haasan) और तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji), अमित साध (Amit Sadh) के नाम शामिल है।

 

ये भी पढ़ें -
कैमरे के सामने ही पैंट का बटन लगाने लगी Urfi Javed, ऐसी हरकत देख भड़के लोग बोले- ये क्या बेहूदगी है

Venkatesh Birthday: अनजाने में भरी थी  Karisma Kapoor की मांग, अनाड़ी का रोल करने वाला है इतना पढ़ा-लिखा

Sushmita Sen ने 1994 में पहली बार Miss Universe का पहना था ताज, देखें 27 साल पहले की यादगार तस्वीरें

मेहंदी सेरेमनी में Ankita Lokhande को गोद में उठाकर नाचे विक्की, टूटे पैर में भी एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस

हाथों में मेहंदी लगा Katrina Kaif ने लगाए ठुमके, Vicky Kaushal भी दुल्हनिया संग दिखे मस्ती के मूड में

बेल्ट से पीटता था, खराब की आंख.. Rakhi Sawant के पति की पत्नी ने खोल कर रख दी सारी करतूत, किए खुलासे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल