वैक्सीन को लेकर आलिया की मां ने किया सवाल, कहा-16-40 साल तक के उम्र के लोगों को टीका क्यों नहीं लग रही?

Published : Mar 25, 2021, 03:29 PM IST
वैक्सीन को लेकर आलिया की मां ने किया सवाल, कहा-16-40 साल तक के उम्र के लोगों को टीका क्यों नहीं लग रही?

सार

देशभर में इन दिनों कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने वैक्सीन को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 16-40 साल तक के उम्र के लोगों को टीका क्यों नहीं लग रही? सरकार से ये सवाल करने के बाद अब एक बार फिर से सोनी राजदान चर्चा में आ गई हैं।

मुंबई. देशभर में इन दिनों कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने वैक्सीन को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि 16-40 साल तक के उम्र के लोगों को टीका क्यों नहीं लग रही? सरकार से ये सवाल करने के बाद अब एक बार फिर से सोनी राजदान चर्चा में आ गई हैं। सोनी राजदान ने किया ट्वीट...

सोनी राजदान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर ट्वीट में लिखा, 'सबसे पहले 16 से 40 साल की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए क्योंकि इस उम्र के तबके के लोग काम करने या अन्य कई उद्देश्यों की वजह से बाहर जाते हैं। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों को पहले वैक्सीन क्यों नहीं लग रही है।'

सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर को लेकर लगा रहे अटकलें 

सोनी राजदान के इस सवाल पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्टर रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनी राजदान की चिंता होनी जायज भी है आखिरकार रणबीर उनकी बेटी आलिया भट्ट को डेट जो कर रहे हैं।

आमिर खान भी हुए कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। लगातार कोरोना के मामलों के बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Love And War Budget: कितने करोड़ में बन रही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म, जानिए असली लागत!
Ramayana Trailer Update: कहां लॉन्च होगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, पूरा प्लान आया सामने