सुशांत Ex गर्लफ्रेंड ने की बिहार पुलिस की मदद, दी जैगुआर कार, 3 किमी पैदल चलकर टीम पहुंची थी घर

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच-पड़ताल के लिए बिहार पुलिस मुंबई में है। यहां बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो ऑटो रिक्शा और प्राइवेट कैब के सहारे अपना काम कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2020 7:05 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच-पड़ताल के लिए बिहार पुलिस मुंबई में है। यहां बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो ऑटो रिक्शा और प्राइवेट कैब के सहारे अपना काम कर रहे हैं। ऐसे में बिहार पुलिस को लेकर खबर आ रही है कि वो लोग सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर 3 किमी पूछताछ के लिए पैदल चलकर गए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें वापस लौटते हुए अपनी जैगुआर कार दे दी।   

मुंबई पुलिस से नहीं मिली कोई मदद तो 3 किमी बिहार पुलिस को चलना पड़ा पैदल

बिहार पुलिस की टीम इस वक्त सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लेकर मुंबई में जांच कर रही है और इस वक्त टीम मुंबई में ही है। पिछले दिनों पूछताछ के लिए बिहार पुलिस सुशांत की Ex गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर पहुंची। बताया जाता है कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा और Covid-19 की महामारी के बीच भी टीम ऑटो रिक्शा के सहारे इस केस को लेकर जहां-तहां भटक रही है। अंकिता के घर पहुंचने के लिए बिहार पुलिस को 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी जैगुआर कार दे दी।

एक्ट्रेस के घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पुलिस की टीम को अंकिता के घर तक पहुंचने के लिए करीब 3 किमी तक पैदल चलना पड़ा। कोविड महामारी की वजह से सड़क पर उन्हें न तो कोई कैब मिली और न ही कोई ऑटो रिक्शा। खबरों के मुताबिक, बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की तरफ से गाड़ियों को लेकर किसी तरह की सुविधा नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अंकिता के घर पहुंची बिहार पुलिस ने वहां करीब 1 घंटे रुकी और एक्ट्रेस से पूछताछ की। इसके बाद अंकिता ने उन्हें अपनी जैगुआर दी ताकि वो डेस्टिनेशन तक जा सकें। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में कार के सामने वाली सीट पर अंकिता के भाई और पीआर नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे बिहार पुलिस बैठी हुई है।

पुलिस ने किए करीब 30 सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की टीम ने उनसे करीब 30 सवाल पूछे। हालांकि, उन्होंने क्या-क्या पूछा है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this article
click me!