CBI ने मुंबई पुलिस पर उठाया सवाल, कहा- क्रॉस चेक क्यों नहीं किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट? तो मिला जवाब

Published : Aug 22, 2020, 04:56 PM IST
CBI ने मुंबई पुलिस पर उठाया सवाल, कहा- क्रॉस चेक क्यों नहीं किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट? तो मिला जवाब

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई तेजी से जांच कर रही है। मामले को लेकर हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। सीबीआई की टीम एक्टर से जुड़े लोगों से बराबर पूछताछ कर रही है। ऐसे में सीबीआई की टीम के दो ऑफिसर आज मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई तेजी से जांच कर रही है। मामले को लेकर हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। सीबीआई की टीम एक्टर से जुड़े लोगों से बराबर पूछताछ कर रही है। ऐसे में सीबीआई की टीम के दो ऑफिसर आज मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे हैं। उनका वहां जाने का मकसद सुशांत से जुड़ी बातें जानना है। इसी जांच में अब सीबीआई ने मुंबई पुलिस पर बड़ा सवाल उठाया है। 

सीबीआई ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल 

सीबीआई ने मुंबई पुलिस से पूछा है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम को क्रॉसचेक क्यों नहीं किया। इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा है कि 'वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डिटेल में आने का इंतजार कर रही थी। सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले 5 डॉक्टर्स की स्टेटमेंट को दर्ज किया गया था और उसके आधार पर हमें इस केस में कुछ भी झोल नजर नहीं आया।'

बताया ये भी जा रहा है कि सीबीआई ने AIIMS को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल में स्टडी करने के लिए कुछ सवाल भेजे हैं। बता दें, सीबीआई मुंबई पुलिस से बातचीत के साथ-साथ सुशांत से जुड़े लोगों से भी पूछताछ में लगी हुई है।

एक बार फिर से की जाएगी सुशांत से पूछताछ 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो चार लोग कौन थे, ये अभी सामने नहीं आया है। लेकिन, केस के लिहाज से उन सभी के बयानों को अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सीबीआई ने शनिवार को फिर से सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए बुलाया है। अब शुक्रवार घंटों पूछताछ के बाद फिर नीरज को बुलाना कई सवाल उठाता है। सीबीआई कुक से और भी कई तरह की जानकारी निकलवाना चाहती है। बताया जा रहा है कि नीरज अपने चेहरे को ढक कर पूछताछ के लिए आया है।

इसके अलावा सीबीआई दोनों नीरज और सैमुअल के बयानों को मैच करने की भी कवायद करेगी। इन दोनों ने ही मुंबई पुलिस को भी बयान दिए थे, ऐसे में अब उनके उन बयानों को अभी के बयानों से मैच कर देखा जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर को फॉरेंसिक टीम अपनी प्रारंभिक जांच की जानकारी सीबीआई को देने वाली है। वहीं, उस जांच के आधार पर पूरे सीन को फिर रिक्रिएट किया जाएगा, जिसके लिए डमी का इंतेजाम किया गया है। इस पड़ाव को काफी अहम माना जा रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Collection Day 25: क्या बाहुबली 2-दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2, नंबर 1 के लिए अभी कितने करोड़ जरूरी
Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि-VIDEO