कंगना रनोट ने आदित्य ठाकरे से मांगे 7 सवालों के जवाब, डर्टी पॉलिटिक्स वाले बयान पर साधा निशाना

Published : Aug 05, 2020, 10:48 AM IST
कंगना रनोट ने आदित्य ठाकरे से मांगे 7 सवालों के जवाब, डर्टी पॉलिटिक्स वाले बयान पर साधा निशाना

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है और हर दिन अलग-अलग रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस केस में सड़क छाप पॉलिटिक्स हो रही है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है और हर दिन अलग-अलग रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस केस में सड़क छाप पॉलिटिक्स हो रही है, लेकिन वो धैर्य के साथ काम ले रहे हैं। इतना ही नहीं आदित्य ने ये भी कहा था कि उनके परिवार लोगों द्वारा कीचड़ उछालने की कोशिश की जा रही हैं। अब इस मामले में कंगना रनोट ने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। 

कंगना की टीम ने ठाकरे सरकार से पूछे ये 7 सवाल 

कंगना की डिजिटल टीम ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'हाहा, देखिए डर्टी पॉलिटिक्स की बात कौन कर रहा है। आपके पिता को मुख्यमंत्री की सीट कैसे मिली, ये भी डर्टी पॉलिटिक्स पर केस स्टडी है सर। ये सब छोड़िए, अपने पिता से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में बस ये कुछ सवाल पूछ लीजिए। पहला सवाल- आखिर रिया चक्रवर्ती कहां है?'

कंगना की टीम ने दूसरा ट्वीट किया। इसमें लिखा, 'आखिर मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत को लेकर FIR रजिस्टर क्यों नहीं की थी? तीसरा सवाल, जब सुशांत की जिंदगी के खतरे में होने को लेकर फरवरी के महीने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी तो मुंबई पुलिस इसे एक ही दिन में सुसाइड घोषित करने पर क्यों तुली हुई थी?'

कंगना की डिजिटल टीम ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'चौथा सवाल- आखिर हमारे पास फोरेंसिक एक्सपर्ट्स या फिर सुशांत का फोन डाटा क्यों नहीं है, जिससे पता लग सके कि उनकी मौत के एक हफ्ते पहले तक उन्होंने किन-किन से फोन पर बात की थी? पांचवा सवाल- बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को क्वरानटीन के नाम पर लॉक करके क्यों रखा हुआ है? छठा सवाल- आखिर आप सीबीआई जांच से इतना डर क्यों रहे हैं? सातवां सवाल- रिया और उसके परिवार वालों ने सुशांत के पैसे क्यों लूटे?'

कंगना ने मांगा अपने सवालों का जवाब 

कंगना की डिजिटल टीम ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'इन सवालों का पॉलिटिक्स के साथ कुछ लेना-देना नहीं है। प्लीज इन सवालों का जवाब दें।' बता दें, इससे पहले बीजेपी नेता नारायण राणे ने भी अपने बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उनका मर्डर हुआ है। उन्होंने ये भी कहा था कि दिशा सालियान ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उनका रेप करने के बाद मर्डर किया गया है। राणे ने कहा था कि मुंबई पुलिस इस मामले में रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर