सुशांत सिंह केस पर महाराष्ट्र के CM के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले-लोग मेरे परिवार पर उछाल रहे कीचड़

Published : Aug 05, 2020, 09:21 AM IST
सुशांत सिंह केस पर महाराष्ट्र के CM के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले-लोग मेरे परिवार पर उछाल रहे कीचड़

सार

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। फैंस और परिवार वालों के साथ ही बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। फैंस और परिवार वालों के साथ ही बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले में खुद के शामिल होने की सभी रिपोर्ट्स खारिज की है और कहा है कि यह किसी की मौत पर राजनीति है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है। 

 

आदित्य ठाकरे ने कही ये बात 

आदित्य ठाकरे ने एक बयान में कहा कि 'लोग व्यक्तिगत रूप से उन पर और ठाकरे परिवार के सदस्यों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उनका किसी तरह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कोई संबंध नहीं है। यह किसी की मौत पर राजनीति है।' बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे को लेकर सोशल मीडिया में कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। इससे पहले बिहार सरकार द्वारा सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने पर शिवसेना के नेता संजय राउत नाराज हो गए थे।

गौरतलब है कि इस समय सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला पर सुर्खियों में बना है और देशभर की नजरें इस मामले पर टिकी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तानातानी अपने चरम पर है। इस मामले में बिहार पुलिस टीम को लीड करने मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वॉरंटीन कर दिया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर