सुशांत सुसाइड केस में 'दिल बेचारा' के एक्टर्स से बिहार पुलिस करेगी पूछताछ, फ्लैट को भी खंगाला

Published : Aug 01, 2020, 01:35 PM IST
सुशांत सुसाइड केस में 'दिल बेचारा' के एक्टर्स से बिहार पुलिस करेगी पूछताछ, फ्लैट को भी खंगाला

सार

सुशांत सिंह सुसाइड केस में बिहार पुलिस तेजी से जांच पड़ताल कर रही है। हाल ही में उन्होंने अंकिता लोखंडे से पूछताछ की। उनसे करीब आधे घंटे की बातचीत में 30 सवाल पूछे गए थे। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए कहा जा रहा है कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के को-एक्टर्स से भी मामले को लेकर जानकारी ली जाएगी।

मुंबई. सुशांत सिंह सुसाइड केस में बिहार पुलिस तेजी से जांच पड़ताल कर रही है। हाल ही में उन्होंने अंकिता लोखंडे से पूछताछ की। उनसे करीब आधे घंटे की बातचीत में 30 सवाल पूछे गए थे। अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए कहा जा रहा है कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के को-एक्टर्स से भी मामले को लेकर जानकारी ली जाएगी। इससे पहले डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से भी बिहार पुलिस की टीम ने बात की थी। वो जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा था।  

सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी होगी पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद भी शामिल हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। वहीं, मूवी की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी से फोन पर बातचीत की जा सकती है। संजना इन दिनों परिवार के साथ दिल्ली में हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से बात करने की कोशिश करेगी। इस मामले में पूछताछ उन लोगों से भी की जाएगी, जिनके साथ सुशांत काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे?

बिहार पुलिस ने इनसे भी की पूछताछ

बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंकर से पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि हाउस कीपर ने बताया कि बिना एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना घर में कोई दाखिल नहीं हो सकता था और न ही सुशांत किसी से मिल सकते थे। यहां तक कि कीपर ने बताया कि एक्टर के कमरे में जाने तक की मनाही थी।

सुशांत के फ्लैट की बिहार पुलिस ने की जांच पड़ताल 

सुशांत सिंह राजपूत जिस फ्लैट में रहते थे और 14 जून जहां खुद को मौत के हवाले कर दिया था। बिहार पुलिस ने वहां पहुंचकर शुक्रवार को उसकी भी जांच की। सुशांत के नौकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, सोसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां कौन-कौन लोग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ जांच के लिए ले गई है।

डॉक्टर ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित जानकारी देने से कर दिया था मना

सुशांत का आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी एसआईटी टीम पहुंची। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर, एसआईटी चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस इससे पहले सुशांत के दोस्त मुकेश शेट्टी, उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ कर चुकी है और अब सुशांत के बॉडी गार्ड ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते। उनका खर्च बेहद कम था।

बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुंबई और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर जारी खींचतान के बीच पटना के एसीपी ने बांद्रा के डीसीपी को पत्र लिखा हैं, जिसमें उन्होंने गाड़ी उपलब्ध करने के साथ टीम में एक महिला पुलिसकर्मी मुहैया कराने की बात कही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla OTT Release: पता चल गया अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज
6 Stars-130Cr बजट और 15 साल पुराने आइडिया बनी इस महा बकवास फिल्म को SRK-काजोल ने किया था रिजेक्ट