सुशांत केस: झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा करेंगे संदीप सिंह

Published : Sep 02, 2020, 10:00 AM IST
सुशांत केस: झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा करेंगे संदीप सिंह

सार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती और संदीप सिंह के नाम चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया और मीडिया पर इस केस के सिलसिले में लगातार संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि संदीप सिंह उन सभी लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती और संदीप सिंह के नाम चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया और मीडिया पर इस केस के सिलसिले में लगातार संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि संदीप सिंह उन सभी लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे, जो सुशांत केस में उन्हें लेकर 'अफवाहें' फैला रहे हैं।  

संदीप सिंह के मीडिया मैनेजर ने किया ट्वीट 

संदीप सिंह के मीडिया मैनेजर दीपक साहू ने यह बात ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'संदीप सिंह उन सभी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे जो अफवाहें फैला रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।' बता दें कि संदीप सिंह पर सवाल तब उठने शुरू हुए जब सुशांत की फैमिली ने यह कहा कि वह संदीप सिंह को नहीं जानते हैं। हालांकि, सुशांत की मौत के बाद 14 जून को मीडिया में सबसे ज्यादा संदीप सिंह का ही चेहरा दिखाई दिया था।

 

सुशांत की भांजी मल्लिका ने शेयर की इंस्टा पोस्ट

संदीप को लेकर सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने अपनी एक इंस्टा पोस्ट में लिखा था, 'परिवार नहीं जानता कि संदीप सिंह कौन हैं। मीतू मौसी बॉडी को देखकर बेहोश हो गई थीं तो उन्हें चलने में किसी को सहारा देना था और वह उस वक्त वहां मौजूद थे। मैं फिर कहती हूं कि वह संदीप सिंह को नहीं जानती हैं।'

इससे पहले सुशांत की फैमिली के वकील विकास सिंह ने भी दावा किया था कि सुशांत की फैमिली संदीप सिंह को नहीं जानती और वह सुशांत के अंतिम समय में वहां कैसे पहुंच गए। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में संदीप सिंह की कॉल डीटेल के आधार पर कहा गया है कि वह सुशांत की मौत के 10 महीने पहले तक उनके संपर्क में ही नहीं थे। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी संदीप सिंह के ड्रग लिंक की जांच कराने का फैसला किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Parineeti Chopra ने बेटे नीर का सजाया ड्रीम रूम, 6 PHOTOS में देखें क्यूट झलक
7 करोड़ में बनी कॉमेडी फिल्म ने कमाए थे 42 CR, 20 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल!