सुशांत की बहन का रिया पर बड़ा आरोप, भाई से लड़ाई के बाद घर से सामान लेकर भाग गई थी एक्ट्रेस

Published : Jul 30, 2020, 02:48 PM IST
सुशांत की बहन का रिया पर बड़ा आरोप, भाई से लड़ाई के बाद घर से सामान लेकर भाग गई थी एक्ट्रेस

सार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब एक्टर के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। अब इस मामले में  मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन मीतू के भी बयान दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीतू ने 8 जून से लेकर 12 जून, 2020 तक की डिटेल पुलिस को दी है।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब एक्टर के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। अब इस मामले में  मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन मीतू के भी बयान दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीतू ने 8 जून से लेकर 12 जून, 2020 तक की डिटेल पुलिस को दी है।

मीतू ने बताया है कि 8 जून को रिया ने उन्हें फोन करके कहा था कि उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई है। इसके बाद मीतू सुशांत से मिलने उनके घर गईं और उनके साथ कुछ दिन वहीं रहीं। इस दौरान सुशांत ने उन्हें बताया कि रिया से उनकी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद रिया घर छोड़कर चली गई। इस दौरान रिया अपने साथ कुछ सामान भी ले गई। रिया ने जाते वक्त यह भी कहा था कि शायद वो अब कभी नहीं लौटेगी।

मीतू के मुताबिक, इस बात से सुशांत बहुत दुखी हो गए थे। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। उनके साथ चार दिन रही भी लेकिन बच्चे छोटे होने की वजह से मुझे 12 जून को अपने घर वापस लौटना पड़ा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जाने के बाद मेरा भाई ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। 

मीतू के मुताबिक, 14 जून को मुझे सिद्धार्थ पिठानी का फोन आया, जिन्होंने कहा कि सुशांत अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और काफी समय से बेडरूम में ही हैं। मैं फौरन वहां पहुंची। इस बीच में लगातार उन्हें कॉल करती रही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। घर पहुंचने के बाद, हमने बेडरूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दरवाजा खोलते ही देखा कि सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई है। ये देख मैं सन्न रह गई और कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। बाद में मुंबई पुलिस को बुलाया गया और जांच शुरू हुई।

सुशांत और रिया तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। वह मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट किराए से लेकर लिव इन में रहते थे। लॉकडाउन लगने के बाद भी रिया सुशांत के साथ ही रह रही थीं लेकिन 8 जून को वह उन्हें छोड़कर अपने माता-पिता के घर गईं और 14 जून को सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए इन पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhoot Bangla Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर कब आएगा? रिलीज डेट भी OUT
Holi Celebration PHOTOS: जावेद अख्तर ने उड़ाया रंग-गुलाल, बेटी संग सोहा अली खान ने खेली होली