
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कर लेने के बाद बॉलीवुड के सभी स्टार्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जिससे सुशांत को मौत को गले लगाना पड़ा। वहीं, कुछ बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म का विरोध करते दिख रहे हैं और इसी को सुशांत के सुसाइड करने की वजह बता रहे हैं। कंगना रनोट ने तो इस सुसाइड को प्लान मर्डर तक बता दिया है। ऐसे में अब लोक सिंगर मालिनी अवस्थी ने भी एक्टर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने भी चल रहे नेपोटिज्म का विरोध किया है।
शाहरुख और शाहिद ने उड़ाया सुशांत का मजाक
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ये आइफा अवॉर्ड शो का वीडियो है। इसमें शाहरुख और शाहिद कपूर स्टेज पर बुलाते हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। सुशांत दोनों स्टार्स को सुन रहे हैं और बस मुस्कुराते दिख रहे हैं। शाहरुख और शाहिद की बात पर ऑडियंस भी हंसते और ठहाके मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना है। मगर सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद वायरल हो रहा है।
मालिनी अवस्थी ने निकाला गुस्सा
दरअसल, सिंगर मालिनी अवस्थी ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर निशाना साधते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब से यह वीडियो आया है, हतप्रभ हूँ! मनोरंजन के नाम पर ऐसा वीभत्स रंग! एंकरिग के नाम पर बड़े कलाकारों द्वारा अवार्ड सेरेमनी में इस तरह नवोदित अभिनेता #SushantSingh को अपमानित करना, यह किस नज़रिये से स्वीकार्य है?'
मालिनी द्वारा ये पोस्ट शेयर करने के बाद से कई सारे लोग कमेंट में मालिनी का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि ये पूरा वीडियो नहीं है बल्कि एडिटेड वर्जन है। अगर वो इसका पूरा वीडियो देखेंगी तो उन्हें हंसी आएगी। वो समझ पाएंगी कि अवॉर्ड फंक्शन के लिए ये बस एंटरटेनमेंट के मकसद के लिए किया जा रहा है।
6 महीने से डिप्रेशन में थे सुशांत
बता दें कि 'एमएस धोनी' 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार थे। वो अपना इलाज भी करा रहे थे पर कुछ समय से उन्होंने अपनी दवाइयां लेनी बंद कर दी थी। एक्टर ने अपने कमरे में खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। वे 34 साल के थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।