
मुंबई। स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की फिल्म 'शीर कोरमा' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। समलैंगिकता पर बेस्ड इस फिल्म के फर्स्ट लुक में स्वरा और दिव्या हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों के हाथों में मेहंदी भी लगी हुई है। दोनों एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि पोस्टर सामने आते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। ईरिजल नाम की एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ''मैं जानना चाहता हूं कि ऐसा सिर्फ इस्लाम में ही क्यों किया जाता है। दूसरे धर्मों के साथ ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता। स्वरा भास्कर को मैं अपना आइडल मानती थी लेकिन उनका भी मिलाजुला नजरिया है।''
ईरिजल को एक यूजर ने दिया जवाब :
फिल्म को धर्म के चश्मे से देखने पर ईरिजल को सनी सैनी नाम के एक अन्य यूजर ने करारा जवाब दिया। सनी ने लिखा- तू धर्म क्यों नहीं चेंज करती? वहीं मुशरिफा ने कमेंट करते हुए लिखा- यहां कोरमा शब्द का इस्तेमाल किया गया है। क्या ये खुरमा नहीं होना चाहिए? कोरमा थोड़ा डिफरेंट है। क्या आप विस्तार से बता सकते हैं?
मुस्लिम धर्म के बारे में ऐसी बेफिजूल फिल्में क्यों बनाते हो-एक यूजर
इरफान गाजी नाम के एक शख्स ने फिल्म को मजहब से जोड़ते हुए लिखा- इस मूवी में जो आप दिखाने वाले हो ये ठीक नहीं है। आप अपने धर्म के साथ जो मर्जी चाहे करो मगर मुस्लिम धर्म के बारे में ऐसी बेफिजूल फिल्में क्यों बनाते हो?
ऐसी है फिल्म की कहानी :
फिल्म 'शीर कोरमा' का डायरेक्शन फराज आरिफ अंसारी कर रहे हैं। फिल्म प्यार और स्वीकृति की एक कहानी है और समलैंगिकता से रिलेटेड है। फिल्म में दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर के अलावा शबाना आजमी और सुरेखा सीकरी भी काम कर रही हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर आखिरी बार शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर भी थीं। वहीं, दिव्या दत्ता फिल्म 'झलकी' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।