पहचान के मोहताज नहीं, फिर भी बड़ा-सा लिखवा रखा है कपूर, क्या आप बता सकते हैं कौन है यह स्टार

Published : Aug 11, 2021, 12:32 PM IST
पहचान के मोहताज नहीं, फिर भी बड़ा-सा लिखवा रखा है कपूर, क्या आप बता सकते हैं कौन है यह स्टार

सार

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें उनकी स्टाइल, पहनावे और डायलॉग डिलीवरी से पहचाना जा सकता है। ये इतने पॉपुलर हो चुके हैं कि किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिर भी कई बार ये खुद अपने सरनेम से प्रेजेंट करना पसंद करते हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें उनकी स्टाइल, पहनावे और डायलॉग डिलीवरी से पहचाना जा सकता है। ये इतने पॉपुलर हो चुके हैं कि किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिर भी कई बार ये खुद अपने सरनेम से प्रेजेंट करना पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार रात को मुंबई में उस वक्त देखने को मिला, जब बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर को उनके सरनेम वाली टी-शर्ट में स्पॉट किया गया। क्या आप इस एक्टर को पहचान सकते हैं?

अगर नहीं, तो हम बता रहे हैं आखिर ये सुपरस्टार है कौन? दरअसल, ये इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) हैं। शाहिद कपूर मंगलवार को पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। इस दौरान शाहिद ने कपूर नाम की विस्टा प्रिंट टी-शर्ट पहन रखी थी। वैसे तो शाहिद कपूर को आज की तारीख में किसी पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी उनका अंदाज लोगों को पसंद आया। हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर मिले-जुले कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- आप लक्ष्मण रेखा भी लिखवाओ। वहीं एक और शख्स ने शाहिद कपूर के इस लुक को Cool बताया। कुछ लोगों ने शाहिद की जगह उनकी पत्नी मीरा कपूर की भी तारीफ की। बता दें कि इस दौरान मीरा कपूर ब्लू टॉप और डेनिम में नजर आईं। वहीं उन्होंने अपने बाल ओपन रखे थे। 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म जर्सी, फर्जी और योद्धा में नजर आएंगे। जर्सी में उनके साथ उनके पापा पंकज कपूर भी काम कर रहे हैं। इनके अलावा मृणाल ठाकुर भी इसमें दिखेंगी। शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे, जिसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़