OTT प्लेटफॉर्म पर विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' समेत रिलीज हुईं ये फिल्में, जानें कहां और किसे देख सकते हैं

Published : Jul 31, 2020, 04:04 PM IST
OTT प्लेटफॉर्म पर विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' समेत रिलीज हुईं ये फिल्में, जानें कहां और किसे देख सकते हैं

सार

कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में सिनेमाघरों को बंद कर रखा है। वहीं, अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज किया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर बड़ी फिल्मों को भी रिलीज किया जा रहा है।

मुंबई. कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में सिनेमाघरों को बंद कर रखा है। वहीं, अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज किया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर बड़ी फिल्मों को भी रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में 31 जुलाई को इस प्लेटफर्म पर एक साथ 3 फिल्में दर्शकों के लिए रिलीज की गई हैं। इनमें इनमें विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' और नवाजुद्दीन की 'रात अकेली है' शामिल है तो आइए जानते हैं कि कौन सी मूवी कहां पर देख सकते हैं।

'शकुंतला देवी'

विद्या बालन स्टारर 'शकुंतला देवी' फिल्म 31 जुलाई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा रही है। इसे अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर देख सकते हैं। इसमें शकुंतला देवी के ह्यूमन कम्प्यूटर बनने और उनके रिश्तों में अनबन की कहानी को दिखाया गया है। चुटकियों में बड़ी गणित की पहेलियां सुलझाने वालीं शकुंतला देवी का बचपन सवाल करते हुए ही गुजर गया। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक प्रसिद्ध महिला अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के साथ न्याय नहीं कर पाती है। इसमें विद्या बालन शंकुतला देवी और सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी अनुपमा बनर्जी के रोल में नजर आएंगी। 

कहां देखें- अमेजन प्राइम
डायरेक्टर- अनु मेनन
कास्ट- विद्या बालन (शकुंतला देवी), सान्या मल्होत्रा (अनुपमा बनर्जी), जीशू सेनगुप्ता (परितोष बनर्जी, शकुंतला देवी के पति), अमित साध (अजय कुमार)।

'रात अकेली है'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक छोटे शहर से ताल्लुक रखता है। सेवा के दौरान उसे एक हाई प्रोफाइल केस मिलता है, जिसमें कई नामी हस्तियों समेत कुछ पॉलिटीशियन भी शामिल होते हैं। सभी नामी लोग केस को खूब घुमाने की कोशिश करते हैं, जिसके बीच नवाजुद्दीन उर्फ जटिल यादव केस की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। अब ऐसे में फिल्म में देखना ये होगा कि नवाजुद्दीन इस पहेली को सुलझा पाते हैं या नहीं। इसमें उनके साथ राधिका आप्टे भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। 

कहां देखें- नेटफ्लिक्स
डायरेक्टर- हनी त्रेहान
कास्ट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (इंस्पेक्टर जटिल यादव), राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशू धूलिया, शिवानी रघुवंशी।

'लूटकेस'

फिल्म 'लूटकेस' एक ऐसे आम आदमी नंदन कुमार की कहानी देखने के लिए मिलेगी, जो रातों रात एक पैसों से भरा बैग पाकर परेशानी में पड़ जाता है। इस बैग के पीछे पुलिस और डॉन दोनों पड़े हुए होते हैं, जिनके बीच नंदन फंस जाता है। अपने बड़े सपनों और सुकून के लिए नंदन किस तरह फैसला लेगा कहानी इस पर आधारित है। इसमें नंदन कुमार के किरदार में कुणाल खेमू नजर आएंगे। 

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
डायरेक्टर- राजेश कृष्णन
कास्ट- कुणाल खेमू (नंदन कुमार), रासिका दुग्गल (लता, नंदन की पत्नी), विजय राज (बाला ठाकुर), गजराज राव (एमएलए पाटिल), रणबीर शोरे (इंसपेक्टर कोटले)।

सिनेमाघरों की ही तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तीनों बड़ी फिल्में साथ आने से भिड़ंत हो गई है। क्योंकि इससे दर्शकों के पास तीन विकल्प रहेगा। हालांकि, ओटीटी की खासियत ही ये है कि लोग इसे अपनी मर्जी से किसी भी समय देख सकते हैं। तीनों ही प्लेटफॉर्म इंडिया में काफी पॉपुलर हैं, जिसमें आज बड़ी फिल्में देखी जा सकती हैं। नवाजुद्दीन की 'रात अकेली है' और कुणाल खेमू की 'लूटकेस' से ज्यादा चर्चे शकुतंला देवी के हैं। इस फिल्म को एक बड़े स्केल में बनाया गया है। जिससे इन फिल्मों की तुलना में 'शकुंतला देवी' को ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

HOLI पर रिलीज 7 फिल्में रही सबसे फिसड्डी, अजय देवगन-संजय दत्त तक BOX OFFICE पर ढेर
Dhurandhar 2 Trailar कब आएगा, कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानिए सब कुछ