
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरत अदाओं और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में उर्वशी बड़े-बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने नाम एक और खिताब हासिल किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
इराक की मैगजीन के कवर पेज आईं उर्वशी
दरअसल, हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उर्वशी ने बताया है कि वो इराक देश की बगदाद स्टाइल स्ट्रीट (Baghdad Style Street) मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली असाइन इंडियन एक्ट्रेस बनी हैं। उर्वशी ने इस पोस्ट में मैगजीन के कवर की तस्वीर भी शेयर की है।
उर्वशी मैगजीन के कवर पर अबाया-इराकी पारंपरिक पोशाक पहने हुए और घोड़े पर पट्टा लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं, एक्ट्रेस का यह लुक पारंपरिक इराकी हेडपीस के साथ पूरा हुआ। कवर पर लिखा गया कि 'ऐसा कौन लगता है जो अब बॉलीवुड चलाता है? उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की यंग सुपरस्टार'। बगदाद स्टाइल स्ट्रीट के कवर पर होने के नाते उन्होंने नई अचीवमेंट हासिल की है।
बता दें कि उर्वशी साल 2020 में फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' और पागलपंती जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। साल 2015 में 'सिंह साहब द ग्रेट' में सनी देओल के साथ डेब्यू करने वाली उर्वशी हाल ही में 'एक लड़की भीगी भागी से' और 'तेरी लोड वे' में नजर आ चुकी हैं।
ये है एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
अगर, उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो के पास बहुत सारे रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। जल्द ही वो वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी। साथ ही वो मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी काम कर रही हैं। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके अलावा एक्ट्रेस 'थिरुतु पायल 2' के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही गुरु रंधावा के साथ एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'मर जायेंगे' भी शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।