नई दिल्ली। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal and Katrina Kaif) की शादी समारोह का आज दूसरा दिन है। आज हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई जाएगी। इसके साथ शादी की रस्मों, खाने, गेस्ट, मंडप और अन्य चीजों को जानने के लिए जुड़े रहे।
06:00 PM (IST) Dec 08
आपको बता दें कि, जो जानकारी शेयर की जा रही है उसके मुताबिक, जानेमाने सिंगर हरि सिंह (Singer Hari singh) और सुखमनी मलिक (Sukhmani Malik) वेडिंग सेरेमनी में अपनी आवाज से चार चांद लगाएंगे। विक्की और कैट दोनों को ही पंजाबी संगीत पसंद है। हरि सिंह और सुखमनी मलिक को मधनिया, छल्ला, यारियां और लट्ठे दी चादर जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं।
05:45 PM (IST) Dec 08
7 दिसंबर को कैटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म बड़ी धूमधाम मनाई गई। जिसके लिए पहले से ही खास तैयारियां की जा चुकी थी। आपको बता दें कि, कैटरीना के हाथों में वीणा नागदा ने मेहंदी लगाई। वो श्रीदेवी से लेकर ईशा अंबानी तक, सभी को मेहंदी लगा चुकी हैं।
05:35 PM (IST) Dec 08
रिपोर्ट के अनुसार, विक्की की मां वीना कौशल ने अपनी होने वाली बहू के लिए खास संगीत समारोह का खास इंतजाम किए थे। जिसने सबको सरप्राइज किया था।
05:15 PM (IST) Dec 08
संगीत से पहले कैटरीना के हाथों सोजत की 'मेहंदी' लगाई गई। उनके परिवार और विक्की के परिवार वालों ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। करीब एक घंटे तक चले मेहंदी कार्यक्रम के बाद संगीत की रस्म शुरू हुई।
04:50 PM (IST) Dec 08
इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वो इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।
04:35 PM (IST) Dec 08
मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कौशल सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर कैटरीना से शादी के लिए विवाह स्थल पर पहुंचेंगे।
04:15 PM (IST) Dec 08
विक्की कौशल जल्द ही 'सैम मानेकशॉ' और 'मिस्टर लेले' में दिखाई देंगे। वहीं कटरीना सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करेंगी।
04:00 PM (IST) Dec 08
कैटरीना और विक्की की शादी बॉलीवुड की सबसे ग्रेंड शादी मानी जा रही है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस कपल की मार्केट ब्रांड वेल्यू भी काफी बढ़ सकती है। दोनों के पास कई बड़े फिल्मों के ऑफर भी आ सकते हैं।
03:45 PM (IST) Dec 08
शादी के बाद कैटरीना और विक्की सिक्स सेंस रिजॉट में भी 10 दिसंबर को ग्रेंड रिसेप्शन रखा गया है। इसके बाद ये कपल मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इस दौरान इंडस्ट्री के सभी सितारों और उनके खास मेहमान वहां मौजूद रहेंगे।
03:15 PM (IST) Dec 08
सलमान खान (Salman Khan) को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजेदार जोक्स शेयर कर रहे हैं। इसकी वजह है कैटरीना और विक्की कौशल की शादी। क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब कुछ और दिखाई दे रहा है।
<
02:55 PM (IST) Dec 08
खबरों की मानें तो जहां शादी की सारी सेरेमनी हो रही हैं वो प्रॉपर्टी बेहद आलीशन है। ऐसे में कैटरीना और विक्की कौशल की शादी की डेकोरेशन ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं।
02:42 PM (IST) Dec 08
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में मौजूद नहीं होगे। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस की शूटिंग में व्यस्त हैं इसीलिए वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।
02:30 PM (IST) Dec 08
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के कार्ड (Vicky and Katrina Wedding Card) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ये उनकी शादी कार्ड है, लेकिन लोग इसे विक्की-कैटरीना की शादी का कार्ड समझकर आगे शेयर कर रहे हैं।
02:19 PM (IST) Dec 08
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों को नेशनल पार्क में जंगल सफारी करने का मौका भी दिया जाएगा। इसलिए चौथ का बरवाडा में स्थित बरवाडा फोर्ट और ताज में रुकने वाले मेहमानों के लिए जंगल सफारी का खास इंतजाम किया गया है।
02:05 PM (IST) Dec 08
विक्की और कैटरीना की शादी के बारे में फिल्ममेकर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने कहा, 'मैं इस कपल के लिए काफी खुश हूं। मैंने कैटरीना के साथ दो फिल्में की हैं और वो बहुत अच्छी लड़की हैं और उनकी शादी की खबर ने मुझे खुश कर दिया है। मैं उन दोनों को शुभकामनाएं देता हूं।'
01:45 PM (IST) Dec 08
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी समारोह की रस्मे शुरू हो गई हैं। आज हल्दी की रस्म की जा रही है जिसका पूरा इंतजाम पद्मावती स्वीट में किया गया है। जहां ये फंक्शन जारी है।
01:37 PM (IST) Dec 08
कैटरीना और विक्की की शाही शादी में मेहमानों के लिए 120 गाड़ियां लगाई गई हैं। जिनमें से अभी तक 80 गाड़ियां मेहमानों को लेकर वेन्यू तक पहुंच गई है।
01:25 PM (IST) Dec 08
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, शादी के तुरंत बाद 30-40 दिनों के लिए विक्की कौशल इंदौर जाएंगे, जहां उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग होगी।
01:10 PM (IST) Dec 08
कैटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी के टेलीकास्ट राइट्स अमेजन प्राइम (Amazon Prime) को 80 करोड़ रुपये में दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मेहमानों के लिए हिदायत दी है कि, कोई भी शादी की फोटोऔर वीडियो शेयर ना करें। जबतक वो ओटीटी पर स्ट्रीम पर ना हो जाए।
01:01 PM (IST) Dec 08
बता दें 7 दिसंबर को कैट-विक्की की संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। जहां इस कपल ने बॉलीवुड के धमाकेदार गानों पर जमकर डांस किया। कपल और मौजूद गेस्ट ने बॉलीवुड के कई हिट्स गानों पर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइट से किले में आतिशबाजी भी की गई।
12:46 PM (IST) Dec 08
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने इस्टांग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, कम उम्र के पुरुषों से शादी करके रूढ़िवादिता तोड़ने के लिए 'अमीर और सफल' अभिनेत्रियों की सराहना करता हुआ पोस्ट।
12:35 PM (IST) Dec 08
शादी समारोह को अटेंड करने आए मेहमानों के लिए एक स्पेशल कोड अलॉट किया गया है। जिसकी जानकारी इवेंट कंपनी और गेस्ट को ही होगी। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि एक कमरे से दूसरे कमरे में रहने वाले मेहमान को आखिरी समय तक ये पता नहीं चल सके कि कौन सा मेहमान कहां ठहरा हुआ है।
12:20 PM (IST) Dec 08
विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी एक्टर हैं। अबतक वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स, भंगड़ा पा ले और शिद्दत जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' में लीड रोल प्ले किया था।
12:10 PM (IST) Dec 08
जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी के दिन पेस्टल ग्रीन कलर के कपड़े पहन सकते हैं, जिसको डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन करवाए गए हैं।
11:57 AM (IST) Dec 08
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के वेडिंग डेस्टिनेशन पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों पहुंच चुकी हैं। जिसकी एक वीडियो इंस्टा अकाउंट पर कोरियाग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने शेयर की। इस वीडियो में करण जौहर (Karan Johar) और फराह खान एकसाथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
11:45 AM (IST) Dec 08
आज रात मेहमानों के लिए शानदार पूल पार्टी (Pool Party) का अरेंजमेंट किया गया है। जिसके इंतजाम पूरे हो गए हैं। इस खास पार्टी के साथ खाने को भी बिल्कुल अलग अंदाज में अरेंज किया गया है। क्योंकि इसके लिए कुक विदेश से बुलाया गया है।
11:35 AM (IST) Dec 08
विक्की-कैटरीना की शादी में 120 मेहमान शामिल होने हैं। जिसमें से कुछ विदेशों मेहमान आने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान प्रशासन की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि लगातार वहां ओमिक्रॉन वेरियंट केस बढ़ते जा रहे हैं।
11:25 AM (IST) Dec 08
विक्की अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पापा और मम्मी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि, विक्की के पिता देश के सबसे बड़े स्टंट कोरियोग्राफरों में से एक हैं जो दंगल, पद्मावत, धूम 3, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
11:15 AM (IST) Dec 08
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की आज हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) की जाएगी। जिसके पार्टी का भी खास इंतजाम रखा गया है। जानकारी के अनुसार, इस पार्टी में कई बड़े सेलेब्रेटी शामिल हो सकते हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, करण जौहर और शाहरुख खान के नाम सामने आ रहा है।
11:00 AM (IST) Dec 08
कैटरीना की मां सुजैन कैफ (Suzanne Kaif) पेशे से वकील हैं, पति से तलाक के बाद सुजैन ने अपनी वकालत जारी रखी और अपने 8 बच्चों का पालन-पोषण खुद किया।
10:46 AM (IST) Dec 08
मिली जानकारी के मुताबिक शादी के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky kaushal) दोनों को अपनी फिल्म की शूटिंग पर लौटना है जिसके चलते वो हनीमून पर नहीं जा सकेंगे। लेकिन दोनों कुछ समय के लिए हनीमून मनाने मालदीव (Maldives) जाएंगे।
10:30 AM (IST) Dec 08
कैटरीना (Katrina Kaif) का एक बड़ा भाई माइकल, तीन बड़ी बहनें नताशा, स्टेफनी और क्रिस्टीन और तीन छोटी बहनें सोनिया, मेलिसा और इसाबेल हैं। इसाबेल भी एक्ट्रेस हैं।
10:15 AM (IST) Dec 08
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) के शादी समारोह का दूसरा दिन मेहमानो के नाश्ते के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद कई वीआईपी मेहमानों का सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि आज देश की कई नामचीन हस्तियां पहुंचने वाली हैं।
09:50 AM (IST) Dec 08
मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान और उनके पैरेंट इस शादी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन उनकी बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा (Arpita Khan and Aayush Sharma) के साथ और अल्विरा अपने पति अतुल अग्निनहोत्री (Alvira and Atul Agnihotri) के साथ शादी अटेंड करने जयपुर पहुंचेगी।
09:30 AM (IST) Dec 08
आज इस कपल की शादी की दूसरा दिन है। जिसमें हल्दी की रस्म की जाएगी। हल्दी की रस्म के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। रस्म राजसी ठाठ, बाट और शान से होगी। बताया जा रहा है कि, हल्दी की रस्म आज सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।