नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) 09 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करेंगे। जहां उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद होगें। बताया जा रहा है कि, शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से संपन्न होगी।
06:00 PM (IST) Dec 09
विक्की और कैट पहले हिंदू रीति रिवाज फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी। इस दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शादी के समारोह में शामिल होंगी तथा आधी रात तक वेडिंग सेरेमनी होगी।
05:35 PM (IST) Dec 09
सोशल मीडिया पर अब #VicKat जमकर वायरल हो रहा है। इतनी ही नहीं दोनों की शादी की फेक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
05:15 PM (IST) Dec 09
मिली जानकारी के अनुसार, कैटरीना कैफ ने लाल रंग का जोड़ा, वहीं विक्की कौशल ने लाल रंग का साफ़ा और सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है।
05:08 PM (IST) Dec 09
खबर है कि सभी बारातियों ने कपल की ड्रेस से मेचिंग पगड़ी पहनी है। इनमें सनी कौशल (Sunny Kaushal), कबीर खान (Kabir Khan), अंगद बेदी (Angad Bedi) शामिल हैं। सिक्स सेंसेज फोर्ट में विक्की-कैटरीना की शादी की रस्में जारी हैं। जिसकी झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं।
04:55 PM (IST) Dec 09
विक्की कौशल अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए अपने परिवार और मेहमानों के साथ फोर्ट पहुंच चुके हैं। जहां पहुंचकर कैटरीना के परिवार ने बारात का जोरदार स्वागत।
04:40 PM (IST) Dec 09
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने विक्की कैट की शादी में शामिल होने को लेकर कहा, 'मैं उन्हें बधाई देती हूं लेकिन मैं उन्हें मिलकर भी बधाई दूंगी।'
04:25 PM (IST) Dec 09
अक्षय कुमार शादी अटेंड करने के लिए जयपुर के लिए रवान हो गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
04:10 PM (IST) Dec 09
संगीत सेरेमनी जिसको उनकी सासू मां वीना कौशल (Veena Kaushal) ने खास कैटरीना के लिए होस्ट किया था। उसको मूमेंट को काफ एन्जॉय करती नजर आई कैटरीना। जिसके बाद उन्होंने फंक्शन में जमकर डांस भी किया।
03:56 PM (IST) Dec 09
विक्की कौशल की फैमिली में उनके पापा, मम्मी और उनका एक छोटा भाई है। विक्की के पिता श्याम कौशल (Shyam Kaushal) स्टंट कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने- दंगल, पद्मावत, धूम 3, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी मम्मी वीना कौशल (Veena Kaushal) एक हाउस वाइफ हैं। वहीं विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) एक एक्टर हैं। जिन्होंने सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स, भंगड़ा पा ले और शिद्दत जैसी फिल्में में काम किया।
03:40 PM (IST) Dec 09
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वेडिंग केक तैयार हो चुका है। जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएगे। जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक ये केक 3-4 लाख का है। ये केक पांच मंजिला है। केक चॉकलेट एग्जोटिक बैरीज फ्लेवर का होगा।
03:20 PM (IST) Dec 09
मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कौशल की सेहरा बंदी की सेरेमनी शुरू हो गई है। जिसके बाद वो बारात लेकर शादी के वेन्यू पर पहुंचेगे। आपको बता दें कि, इस समारोह में दूल्हे की पगड़ी बहन या भाभी सजाती हैं।
03:00 PM (IST) Dec 09
सवाई माधोपुर फोर्ट को गाजीपुर से आए 15 टन फूलों से सजाया गया है। इसमें करीब 100 किस्म के फूल हैं।
02:40 PM (IST) Dec 09
राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट के अंदर पंजाबी ढोल के साथ-साथ शहनाई बजनी शुरू हो गई है। इस इवेंट जोर शोर से चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी भी वक्त शादी का कार्यक्रम शुरू हो सकता है। सभी बराती वेन्यू में पहुंच चुके हैं।
02:20 PM (IST) Dec 09
संगीत सेरेमनी में कैटरीना कैफ ने पिंक कलर लहंगा, जिसपर जरी और मोतियों का वर्क हुआ था, वहीं विक्की कौशल शेरवानी में नजर आए।
02:01 PM (IST) Dec 09
कैटरीना की शादी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कैमरा और मोबाइल बैन की वजह से विक्की-कैट की वेडिंग की इन्साइड पिक्स भले ही फैंस न देख पा रहे हों, लेकिन उनकी शादी से जुड़ी दूसरी जानकारी जरूर एक-एक कर सामने आती जा रही है।
01:45 PM (IST) Dec 09
विक्की- कैटरीना को लेकर पहले यह खबरें सामने आई थी कि, ये कपल शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव रवाना होगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा। अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर तक इस फोर्ट रुकेंगे और उसके बाद मुंबई लौटेंगे।
01:25 PM (IST) Dec 09
आज सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस रिजॉर्ट में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी होने वाली है। जिसको ध्यान में रखते हुए शादी की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए वेन्यू को हर तरफ से ढक दिया गया है।
01:10 PM (IST) Dec 09
शादी की रस्में वैसे तो सुबह से ही शुरू हो गई हैं। लेकिन एक बजे के करीब विक्की कौशल की सेहराबंदी की रस्म शुरू हो जाएगी। जिसके बाद वह सात घोड़ों पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को अपना बनाने के लिए मंडप तक जाएंगे।
12:55 PM (IST) Dec 09
नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में नेहा और अंगद दोनों, सिल्वर जैकेट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनके पीछे का बैकग्राउंड वैसे तो ब्लर है लेकिन ये साफ है कि वह किसी पार्टी में काफी मस्ती कर रहे हैं।
12:40 PM (IST) Dec 09
विक्की- कैटरीना की शादी से पहले सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा के बाहर का वीडियो सामने आया है जहां कड़ी सुरक्षा नजर आ रही है।
12:25 PM (IST) Dec 09
गेस्ट के लिए जोधपुर की मशहूर डिश मावा कचौड़ी और बिकानेर का गोंद पाक चखने के लिए मिलने वाला है। नाश्ते में गुजराती ढोकला सर्व किया गया है। वेडिंग मेन्यू में करीब 80 किलो मिठाई तैयार की गई। इसमें मूंग दाल बर्फी, काजू पान और चॉको बाइट शामिल रहे।
12:10 PM (IST) Dec 09
कैटरीना की ग्रैंड वेडिंग टेड्रिशनल स्टाइल (Grand Wedding) से होने वाली हैं। ऐसे में उनकी डोली भी राजस्थानी स्टाइल में सजाई जाएगी। जिसके लिए खास तौर पर इंतजाम किया गया है। एक्ट्रेस के लिए डोली की सजावट राजस्थानी मिरर वर्क से की गई है। कैटरीना इसी डोली में बैठकर मंडप में आएंगी।
11:55 AM (IST) Dec 09
शादी से पहले कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का 9 साल पुराना एक ट्वीट सोशल मीडिया (Tweet) पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'मैं शाही भारतीय अंदाज में एक हवेली में शादी करना चाहती हूं।'
11:40 AM (IST) Dec 09
एक रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना कैफ अपनी शादी का करीब 75% खर्चा खुद उठा रही हैं। जिनमें- ट्रैवल, सिक्योरिटी, मेहमानों का खर्चा शामिल है। शादी से जुड़े सभी बड़े फैसले भी वो खुद ही ले रही हैं। वहीं विक्की बाकी बचा खर्चा उठा रहे हैं।
11:20 AM (IST) Dec 09
कैटरीना कैफ ने अपने एक पुराने वीडियो में रिलेशनशिप स्टेट्स शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था- क्या ये मैं नहीं थी, जिसने कहा था कि मैं शादी तक सिंगल रहूंगी। इसलिए हमें अपने बयानों पर हमेशा कायम रहना चाहिए। तबसे टेक्निकली मेरा स्टेटस अनमैरिड है। मेरे हिसाब से मैं अभी तक सिंगल हूं।
11:10 AM (IST) Dec 09
सलमान खान की बहनों को लेकर यह खबरें सामने आ रही थीं कि, वो इस शादी में अपने परिवार के साथ शामिल होने वाली हैं। लेकिन अब अर्पिता खान (Arpita Khan) का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, उन्हें इस शादी का इंविटेशन नहीं मिला है। ऐसे में वो इस समारोह में शामिल नहीं होगी।
10:50 AM (IST) Dec 09
साल 2021 की शुरुआत में, बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshwardhan Kapoor) ने कहा था कि, ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन कपूर की ये बात आज सच साबित हो रही है और ये दोनों शादी करने वाले हैं।
10:44 AM (IST) Dec 09
हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कपल के लिए रजवाड़ा शैली में एक कांच का मंडप तैयार किया गया है। जहां ये सात फेरे लेगे। इसके अलावा मंडप पर कमाल की नक्काशी और कड़ी सुरक्षा का खास ध्यान दिया गया है।
10:15 AM (IST) Dec 09
राजस्थान में हो रही ग्रेंड शादी में मेहमानों के लिए स्पेशल 'मावा कचौरी' और 'गोंद पाक' की मिठाई बनाई जा रही है। जिसका लुफ्त उठाकर गेस्ट काफी खुश रहने वाले हैं।
10:02 AM (IST) Dec 09
मिली जानकारी के अनुसार, विक्की-कैटरीना की शादी की सेरेमनी दोपहर के समय से शुरू होंगी। करीब 3:30 से 3:45 के बीच दोनों सात फेरे लेंगे। मंडप को इस तरह बनाया गया है, जिसकी फेसिंग मंदिर की ओर है।
09:50 AM (IST) Dec 09
बॉलीवुड की दमदार जोड़ी कैटरीना और विक्की कौशल (Vicky kaushal katrina Wedding) आज यानि 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये लव बर्ड्स सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरबाड़ा में आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। जिसके लिए तैयारियां और मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। हर कोई इस ग्रेंड शादी की झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।