
मुंबई। फिल्म 'बधाई हो' (Badhai Ho) में काम कर चुकीं नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा (Masaba) ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मसाबा ने बताया है कि कैसे क्रिसमस के दिन सुबह-सुबह उनकी मां नीना गुप्ता को लगा कि उनकी बेटी मर गई है। दरअसल, ये सबकुछ मसाबा के देरी से उठने की वजह से हुआ। बता दें कि मसाबा नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।
मसाबा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- नीनाजी ने बताया कि वे आकर चेक करने वाली थीं क्योंकि उन्हें लगा कि मैं मर गई हूं। उन्हें ऐसा इसलिए लगा क्योंकि उस दिन मैं सुबह 9.30 बजे सोकर उठी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। मसाबा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मसाबा इस समय अपनी मां नीना के साथ मुक्तेश्वर हिल्स में रह रहीं हैं। उन्होंने यहीं पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया था।
बता दें कि 80 के दशक में नीना गुप्ता और विव रिचर्ड्स रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, उन्होंने शादी नहीं की थी। बावजूद इसके नीना गुप्ता ने बतौर सिंगल मदर मसाबा की परवरिश करने का फैसला किया था। एक इंटरव्यू में नीना ने कहा था- अगर मुझे अपनी गलती सुधारने का एक मौका मिलता तो मैं बगैर शादी के मां नहीं बनती। मैं मसाबा को लेकर पूरी तरह ईमानदार थी। लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि उसने काफी कुछ झेला है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में अवॉर्डेड वेब सीरिज 'पंचायत' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो अपनी बेटी के साथ वेब सीरिज 'मसाबा मसाबा' में भी काम कर चुकी हैं। इस सीरिज में सीरीज में नील भूपलम और रिताशा राठौर ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।