जब 45 की शिल्पा शेट्टी को पसंद आए 14 साल के बच्चे के साइज के कपड़े, दुकानदार ने टोका तो दिया मजेदार जवाब

Published : Nov 08, 2020, 03:34 PM IST
जब 45 की शिल्पा शेट्टी को पसंद आए 14 साल के बच्चे के साइज के कपड़े, दुकानदार ने टोका तो दिया मजेदार जवाब

सार

शिल्पा शेट्टी 45 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वो फैंस के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें सबसे फिट एक्ट्रसेस में से एक माना जाता है। वो अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए काफी सजग रहती हैं। साथ ही फैशन को लेकर भी उनकी च्वॉइस जबरदस्त है।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी 45 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वो फैंस के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें सबसे फिट एक्ट्रसेस में से एक माना जाता है। वो अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए काफी सजग रहती हैं। साथ ही फैशन को लेकर भी उनकी च्वॉइस जबरदस्त है। कुछ दिनों पहले वह मुंबई के स्टोर पर शॉपिंग करने पहुंची तो वहां एक मजेदार किस्सा हुआ। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्हें 14-15 साल के बच्चे के साइज का कपड़ा पसंद आ गया था। शिल्पा ने दुकानदार को दिया मजेदार जवाब...

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसी के हवाले से कहा जा रहा है कि शिल्पा स्टोर पर ड्रेसेज पसंद कर रही थीं। उन्होंने कुछ सामान खरीद लिए थे। इनमें से उन्हें क्या रखना है और क्या नहीं इसको फाइनल करने के लिए कैश काउंटर पर पहुंचीं। काउंटर पर उनकी नजरें एक ब्लू आउटफिट पर थीं। उन्हें यह काफी पसंद आ रहा था। तभी एक स्टाफ मेंबर ने उन्हें आकर बताया, 'मैं ये 14/15 साल के लिए है।'

शिल्पा ने दुकानदार को दिया मजेदार जवाब 

शिल्पा को स्टाफ मेंबर की बात सुनकर हंसी आ गई और उन्होंने धीरे से कहा, 'मुझे फिट हो जाएगा।' उनके मुंह से ये सुनकर वहां खड़े लोग भी हंस दिए। फाइनली शिल्पा ने ये आउटफिट छोड़ दिया। वह वहां से 65,000 का बिल 10 परसेंट डिस्काउंट के साथ चुकाकर चली गईं।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की किताब पढ़ता दिखा शाहरुख का छोटा बेटा, पत्नी को हुआ बेटे के बड़े हो जाने का एहसास

13 साल बाद कमबैक कर रहीं शिल्पा शेट्टी 

बता दें, शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में 13 साल बाद कमबैक कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में देखा गया था। अब वो 13 साल बाद फिल्म 'निकम्मा' से वापसी कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज आए थे, जिसमें शिल्पा कांपते हुए मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 
 

यह भी पढ़ें: शादी के 15 दिन बाद पति संग हनीमून के लिए दुबई पहुंचीं नेहा कक्कड़, शेयर की बेडरूम की फोटो

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी