
एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त जलवा दिखाया। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) ने उस वक्त परफॉर्म किया जब बॉलीवुड की फिल्में फ्लॉप साबित हो रही थीं। फिल्म ने शानदार कमाई की और मेकर्स को मालामाल कर दिया। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के हिट हो जाने के बाद मेकर्स इसके तीसरा पार्ट की प्लानिंग कर रहे है। भूल भुलैया 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि फिल्म के अलग पार्ट पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूल भुलैया सफल फिल्म सीरीज है। इस सीरीज की दोनों फिल्में हिट रही। अब हम भूल भुलैया 3 बनाएंगे, फिलहाल इस बात पर काम किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी को आगे कैसे बढ़ाएं। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि तीसरा पार्ट कार्तिक के ही बनाया जाएगा।
कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी भूल भुलैया 3
भूषण कुमार ने पिंकविला को बताया- हम निश्चित रूप से कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 बना रहे हैं। हम भाग 2 और भाग 3 के बीच के अंतर को जानने की प्रक्रिया में हैं। इस बारे में सोच रहे हैं कि फ्रेंचाइजी को कैसे आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हम बताना चाहते है कि भूल भुलैया 3 का आइडिया बिग और यूनिक होगा। उन्होंने कहा कि जैसे दृश्यम 2 एक यूनिक आइडिया था, वैसे ही वे भूल भुलैया 3 के लिए भी प्लानिंग बना रहे हैं, जो एक स्थापित फ्रेंचाइजी है। एक बार स्टोरीलाइन का आइडिया मिल जाए तो टीम आगे बढ़ेगी।
2025 में रिलीज होगी भूल भुलैया 3
टी-सीरीज़ के प्रमुख ने कहा- हम 2025 में फिल्म को रिलीज करने और इसे 2024 की दूसरी छमाही तक शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। हमारे पास इस विषय पर काम करने के लिए डेढ़ साल का समय है। बता दें कि भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन जल्द ही आशिकी 3 के लिए साथ काम करेंगे। फिल्म 2023 के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
- कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म फ्रेडी में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म शहजादा है, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। यह फिल्म अल्लू अर्जुन स्टारर अला वैकुंठपुरमूलू की रीमेक है। हिंदी रीमेक में कार्तिक के साथ कृति सेनन स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा, कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
जानें 5 साल पर्दे से गायब शाहरुख खान कहां रहे बिजी, आखिर क्यों नहीं किया किसी फिल्म में काम ?
Gadar 2: तारा सिंह के लुक में छाए सनी देओल, शकीना का दिखा खास अंदाज, देखें सेट से लीक हुईं 8 PHOTOS
अगर ये एक्टर नहीं भिड़ता डायरेक्टर से तो SRK को नहीं मिलती Deewana, इस FLOP फिल्म से करते डेब्यू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।