
मुंबई. जोया अख्तर (Zoya Akhtar) बतौर डायरेक्टर एक बार फिर दर्शकों के सामने आ रही है। उन्होंने अपनी नई फिल्म द आर्चीज (The Archies) की घोषणा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे आर्ची कॉमिक्स की तर्ज पर एक नई फिल्म लेकर आ ही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्ची कॉमिक्स के स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन यह फिल्म नेटफ्लिक्स में दिखाई जाएगी। इसी बीच खबर है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए दो नए स्टार को कास्ट किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म अमिताथ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाती अगस्त्य नंदा (Agastya nanda) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लीड रोल प्ले कर रहे है। इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी मजेदार होगा। हालांकि, अभी इन दोनों को लेकर जोया ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
टीनएज दोस्तों की कहानी
हालांकि, अभी इन दोनों को लेकर जोया अख्तर ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन पिछले कुछ दिनों ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस फिल्म में जोया स्टारकिड्स को लॉन्च करने के मूड में है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि यह फिल्म टीनएज दोस्तों की कहानी होगी। चार दोस्तों की इस फिल्म में लव ट्रायंगल को दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर जोया और रीमा कागती साथ आए हैं। उनकी इस पोस्ट फैन्स के साथ ही कई सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।
शाहरुख खान की बेटी का है हीरोइन बनने का सपना
सुहाना खान न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि वे पापा शाहरुख खान की तरह ही फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। वे कुछ शॉर्ट्स फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनको डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। बता दें कि सुहाना ने 2018 में मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। रियल लाइफ में सुहाना खान बेहद ग्लैमरस है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करते हुए फोटोज शेयर करती रहती है। उन्होंने खुद की भी कई बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रखी है।
ये भी पढ़ें -
Aishwarya Rai ने जब पति से सरेआम की Kiss करने डिमांड, फिर Abhishek Bachchan को करना पड़ा था 1 काम
Vivah @ 15: क्या इस हीरोइन के कारण आई थी Kareena-Shahid Kapoor की मोहब्बत में दरार, जानें सच्चाई
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: तो क्या शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएगा कपल, आड़े आ रही ये वजह
Boney Kapoor Birthday: जब Sridevi के कारण आपस में भिड़ गए थे दो भाई, Anil Kapoor ने उठाया था ये कदम
रिश्ते में Akshay Kumar की मौसी सास लगती थी ये हीरोइन, जीजा की वजह से अधूरी रह गई इनकी लव स्टोरी
मेरा पति मुझे मार डालेगा- आखिर Priyanka Chopra ने ऐसा क्यों कहा, सुनकर हर कोई हैरान, सामने आई वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।