जुड़वा बच्चों की मां, दो भतीजे; कुछ ऐसा है नीता अंबानी का परिवार

Published : Oct 31, 2019, 08:57 PM ISTUpdated : Nov 01, 2019, 10:25 AM IST
जुड़वा बच्चों की मां, दो भतीजे; कुछ ऐसा है नीता अंबानी का परिवार

सार

मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी का 1 नवंबर को जन्मदिन है। नीता अपनी सोशल लाइफ के लिए काफी फेमस हैं। क्रिकेट हो या बच्चों की शिक्षा पर काम कर रहे उनके फाउंडेशन का इवेंट सभी जगह काफी सक्रिय नजर आती हैं। 

मुंबई। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। नीता, अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू हैं। आइए फर्स्ट बिजनेस लेडी के रूप में मशहूर पावर वुमन की फैमिली के बारे में जानते हैं।  


कोकिलाबेन और धीरुभाई अंबानी (सास-ससुर) :

धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर,1932 में गुजरात के चोरवाड़ में हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई ने शुरुआत टेक्सटाइल के व्यापार से किया था।  धीरूभाई की पत्नी कोकिलाबेन हैं। कोकिलाबेन का जन्म 24 फरवरी, 1934 को गुजरात के जामनगर में हुआ था। कोकिलाबेन की शादी धीरुभाई अंबानी के साथ वर्ष 1955 में हुई थी। इनके दो बेटे मुकेश, अनिल और दो बेटियां नीना, दीप्ती हैं। 6 जुलाई, 2002 को हार्टअटैक के कारण धीरूभाई अंबानी का निधन हो गया था।

मुकेश धीरूभाई अंबानी (पति):  

इनका जन्म 19 अप्रैल, 1957 में यमन के अदन शहर में हुआ था। वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डारेक्टर पद पर कार्यरत हैं। कंपनी मुख्य रूप से तेल और गैस का कारोबार करती है। धीरुभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 57 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। मुकेश की शादी नीता दलाल के साथ हुई है। इनके दो बेटे अनंत, आकाश और एक बेटी ईशा अंबानी हैं।

आकाश अंबानी- श्लोका (बड़ा बेटा, बहू) : 

इनका जन्म 23 अक्टूबर, 1991 को मुंबई शहर में हुआ था। मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश वर्तमान में रिलायंस जियो इन्फोकॉम में बतौर चीफ स्ट्रैटीज के पद पर कार्यरत हैं। 9 मार्च 2019 को इनकी शादी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से हुई है। श्लोका के पिता देश के बड़े हीरा कारोबारी हैं।

ईशा अंबानी-आनंद पिरामल (बेटी):

आकाश और ईशा दोनों नीता अंबानी के जुड़वा बच्चे हैं। ईशा फिलहाल अपने पिता की कंपनी जियो और रिटेल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य हैं। 12 दिसंबर 2018 को ईशा की शादी देश के बड़े फार्मास्युटिकल कारोबारी अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल के साथ हुई।  

अनंत अंबानी (छोटा बेटा) :

इनका जन्म 10 अप्रैल, 1995 को मुंबई शहर में हुआ था। अनंत अभी पढ़ाई कर रहे हैं।   

अनिल अंबानी (देवर) :

इनका जन्म 4 जून, 1959 को मुंबई शहर में हुआ था। अनिल साल 2006 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. से विभाजित होकर बने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन हैं। जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशन, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पॉवर, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक अनिल के पास 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।अनिल की शादी हिंदी फिल्म की पूर्व अभिनेत्री टीना मुनिम के साथ हुई है।  इनके दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

टीना अंबानी (देवरानी) :

इनका जन्म 11 फरवरी, 1957 को मुंबई शहर में हुआ था। टीना  ने अपने करियर की शुरुआत बतौर फिल्म अभिनेत्री से की थी। वर्तमान में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पीटल और रिलायंस ग्रुप के CSR की चेयरमैन हैं। फरवरी 1991 में टीना ने अनिल अंबानी से शादी की थी।  इनके दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

जय-अनमोल अंबानी (भतीजा):

अनमोल और जय, अनिल-टीना के बेटे हैं। 26 साल के अनमोल कुछ महीने पहले ही पिता अनिल अंबानी के साथ कारोबार में आए हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें