7th Pay Commission: डीए बढ़ोतरी पर बड़ी खबर, होली से पहले बढ़ सकता है केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन

Published : Mar 09, 2022, 04:06 PM ISTUpdated : Mar 09, 2022, 04:09 PM IST
7th Pay Commission: डीए बढ़ोतरी पर बड़ी खबर, होली से पहले बढ़ सकता है केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन

सार

महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) के संबंध 16 मार्च, 2022 को होली 2022 (Holi 2022) से कुछ दिन पहले ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उम्मीद है कि होली 2022 तक कर्मचारियों (Central Government Employees) को उनका बकाया डीए (DA Arrears) भी मिल जाएगा।

7th Pay Commission:  केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को अतिरिक्त 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके संबंध 16 मार्च, 2022 को होली 2022 से कुछ दिन पहले ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उम्मीद है कि होली 2022 (Holi 2022) तक कर्मचारियों को उनका बकाया डीए (DA Arrears) भी मिल जाएगा। जानकारों की मानें तो सरकार डीए एरियर को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय काफी समय से कोविड लॉकडाउन के दौरान रोके गए 18 महीने के डीए की मांग कर रहे हैं। जिसमें कर्मचारी संघों ने एकमुश्त रकम देने की डिमांड कर रहे हैं।

डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
वर्तमान कुल महंगाई भत्ता (डीए) 31 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके डीए की गणना की जाती है। सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए/डीएआर दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ेंः- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका! 18 महीने के DA Arrear पर नया अपडेट

कैसे की जाती है डीए की गणना
महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई का औसत (आधार वर्ष 2001=100)-115.76)/115.76) & 100।

यह भी पढ़ेंः- 7th Pay Commission: होली के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में हो सकता है बंपर इजाफा, जानिए कैसे

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बकाया
पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में उनका पूरा वेतन मिलेगा, जिसमें डीए का बकाया भी शामिल है - जनवरी और फरवरी का। हाल ही में जेसीएम की नेशनल काउंसिल के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए तक है। लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (वेतनमान) पर कर्मचारियों का डीए बकाया क्रमश: 1,44,200 रुपए और 2,18,200 रुपए होगा।

PREV

Recommended Stories

IndiGo Owner: 28 की उम्र में सबकुछ खोने वाला लड़का कैसे बना No.1 एयरलाइन का बॉस?
Train Ticket Discount: ट्रेन टिकट पर पाएं जबरदस्त छूट, जानें ऑफर