
7th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर पर आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अगले साल की शुरुआत में कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Govt Employees) और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) अक्टूबर 2021 से 17 फीसदी से 31 फीसदी तक बहाल कर दिया गया था, हालांकि अभी तक डीए एरियर (DA Arrear) का रुपया जमा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि कर्मचारियों को अब एक ही बार में बकाया मिल सकता है। कर्मचारियों के कुछ ग्रुप के लिए यह राशि दो लाख रुपए तक हो सकती है।
कितना हो सकता है डीए एरियर
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले पर चर्चा हो सकती है। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार लेवल -1 कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपए से 37,554 रुपए तक है। जबकि लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (वेतनमान) के लिए कर्मचारी का डीए बकाया 1,44,200-2,18,200 रुपए, जोकि एरियर के रूप में होगा।
एरियर पर क्या रहा है सरकार का रुख
अगर बात सरकार की करें तो सरकार रुख डीए एरियर पर नकारात्मक रहा है। खुद सरकार इस बारे में संसद में कह चुकी है कि एरियर नहीं दिया जाएगा। संसद में निर्मला सीतारमण ने कहा था कि डीए का भुगतान ना करने से करीब 34 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। जिसके बाद से कर्मचारी यूनियन एरियर की डिमांड पर अढ़े हुए हैं। यूनियन की ओर से पीएम मोदी को लेटर भी लिखा है कि इस बारे में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करें।
यह भी पढ़ें:- Budget 2022: कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव कर सकती है सरकार, जानिए क्या हो सकता है सस्ता
फिर से हो सकता है डीए में इजाफा
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिर से डीए में इजाफा होने अनुमान लगाया जा रहा है। वास्तव में सरकार जनवरी किस्त की डीए का ऐलान कर सकता है। यह डीए इजाफा 3 फीसदी तक हो सकता है। जिसके बाद कुल डीए 34 फीसदी हो सकता है। मौजूदा समय में डीए 31 फीसदी है। जुलाई में 18 महीनों के बाद डीए को बहाल किया गया था। जिसके बाद उसके में 11 फीसदी का इजाफा किया गया था जो 28 फीसदी तक हो गया था। बाद में अक्टूबर के आखिर में जून 2021 की किस्त का ऐलान किया गया और 3 फीसदी के इजाफे के बाद कुल डीए 31 फीसदी कर दिया गया।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News