
8th Pay Commission Calculation: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच इन दिनों आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई सिफारिशों के तहत कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी और सरकार फिटमेंट फैक्टर क्या तय करेगी? आमतौर पर कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के 2.57 वाले फिटमेंट फैक्टर को देखकर सोचते हैं कि अगर 8वें वेतन आयोग में 2.1 का गुणांक (Multiplier) मिला तो नुकसान हो जाएगा। लेकिन ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के नए कैलकुलेशन ने इस गणित को पूरी तरह बदल दिया है। उनका दावा है कि 2.1 का फिटमेंट फैक्टर दिखने में भले ही 2.57 से छोटा लगे, लेकिन असल में यह 7वें वेतन आयोग से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
अक्सर लोग सिर्फ बेसिक सैलरी देखकर हिसाब लगाते हैं, जो कि सही तरीका नहीं है। सैलरी रिवीजन के समय यह देखा जाता है कि कर्मचारी को वर्तमान में बेसिक पे और महंगाई भत्ता (DA) मिलाकर कुल कितना मिल रहा है।
7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का सच
उस समय बेसिक पे ₹7,000 थी और उस पर 125% DA यानी ₹8,750 मिल रहा था। यानी कर्मचारी पहले से ही ₹15,750 पा रहा था। जब 2.57 फिटमेंट फैक्टर लगाकर बेसिक ₹18,000 की गई, तो प्रभावी बढ़ोतरी सिर्फ ₹2,250 (करीब 32%) की हुई थी।
8वें वेतन आयोग का समीकरण
मौजूदा मिनिमम बेसिक सैलरी ₹18,000 है। अगर 2.1 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो नई न्यूनतम बेसिक सीधे ₹37,800 हो जाएगी। मौजूदा डीए और बेसिक को मिलाकर तुलना करें, तो 2.1 फिटमेंट फैक्टर के तहत कुल प्रभावी लाभ करीब 53% बैठता है, जो 7वें वेतन आयोग के 32% से काफी ज्यादा है।
हमारी कोशिश रहती है कि हम तथ्य आधारित बात करें, इसलिए अपनी बात के साथ हमेशा डेटा भी साझा करते हैं।
✓ #7CPC में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लगाकर ₹7000 से बढ़ाकर ₹18000 की गई थी। जबकि उस पर #DA पहले से ही 125% यानी ₹8750 मिल रहा था, मतलब महज 2250 रूपयों का… pic.twitter.com/UviB51mKbI— Dr Manjeet Singh Patel (@ManjeetIMOPS) August 24, 2026
| पे लेवल (Pay Level) | मौजूदा बेसिक पे | 2.1 फिटमेंट पर नई बेसिक पे |
|---|---|---|
| लेवल 1 (शुरुआती स्तर) | ₹18,000 | ₹37,800 |
| लेवल 4 (मिडिल स्तर) | ₹25,500 | ₹53,550 |
| लेवल 13 (सीनियर स्तर) | ₹1,23,100 | ₹2,58,510 |
नोट: ये आंकड़ा सिर्फ बेसिक पे के हैं। इसमें मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते जुड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी और ज्यादा होगी।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि 2.1 का फिटमेंट फैक्टर कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि का एक संभावित कैलकुलेशन है, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं। 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशों पर काम कर रहा है और अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इस आंकड़े ने यह साफ कर दिया है कि कर्मचारियों को सिर्फ हेडलाइन नंबर देखकर निराश होने की जरूरत नहीं है। असली फायदा मौजूदा DA के साथ कुल पैकेज की तुलना पर निर्भर करता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।