
8th Pay Commission News: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इन दिनों सिर्फ 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर नई बेसिक सैलरी कितनी होगी और नया फिटमेंट फैक्टर क्या तय किया जाएगा। फिलहाल दोनों ही सवालों का कोई फाइनल जवाब सामने नहीं आया है। 8वां वेतन आयोग अभी अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर रहा है। लेकिन आयोग के काम में तेजी जरूर दिखाई दे रही है। हाल के दिनों में कई नई अपडेट्स सामने आए हैं और आने वाले हफ्तों में कई राज्यों में कंसल्टिंग मीटिंग्स (Consultation Meetings) होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं 8वें वेतन आयोग के 5 बड़े ताजा अपडेट और यह भी समझते हैं कि अभी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर क्या तय हुआ है और क्या बाकी है...
हर 10 साल में सरकार नया वेतन आयोग लाती है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन का नया स्ट्रक्चर तय होता है। सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह सीधे तौर पर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करता है। पुराना रिकॉर्ड क्या कहता है? छठे (6th) वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिसे सातवें (7th) वेतन आयोग में बढ़ाकर 2.57 कर दिया गया था। इसी वजह से सैलरी में अच्छा-खासा उछाल आया था। 8वें वेतन आयोग ने अभी तक कोई फाइनल फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम सैलरी या पेंशन का नया फॉर्मूला घोषित नहीं किया है। सरकार इस बार कौन सा मीट्रिक (पैमाना) अपनाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। सरकार ने नई सैलरी, भत्ते और पेंशन की सिफारिशें तैयार करने के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया है। फिलहाल आयोग 'कंसल्टेशन फेज' (परामर्श के दौर) में है। इसका मतलब यह है कि आयोग के लोग अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारी यूनियनों, संगठनों और पेंशनर्स से सीधी बातचीत कर रहे हैं ताकि उनकी परेशानियां और डिमांड समझ सकें।
रिसर्च और काम में तेजी
11 अगस्त को आयोग ने कंसल्टेंट (सलाहकार) रखने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसका मतलब है कि आयोग अपनी रिसर्च टीम को मजबूत कर रहा है ताकि काम तेजी से और बिना किसी गलती के पूरा हो सके।
जयपुर में मीटिंग
आयोग 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को राजस्थान के जयपुर में मीटिंग करेगा। कर्मचारी यूनियन 18 अगस्त तक अपनी डिमांड लिखित में जमा कर सकते हैं।
चंडीगढ़ का शेड्यूल
16 से 18 सितंबर के बीच चंडीगढ़ में बड़ी बैठकें होंगी। यहां के लिए सुझाव देने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई है।
पुडुचेरी में चर्चा
9 सितंबर को आयोग पुडुचेरी में रहेगा। इसके लिए भी 18 अगस्त तक आवेदन दिए जा सकते हैं।
चेन्नई का कार्यक्रम
पुडुचेरी से पहले 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की जाएगी। सुझाव देने की अंतिम तारीख 18 अगस्त है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।