
Most Expensive Room in Antilia: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एक लग्जरी महल है। मुंबई की अल्टामाउंट रोड पर बना यह 27 मंजिला टावर करीब 15,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। शिकागो के बड़े आर्किटेक्ट्स ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बाहर से यह कांच की गगनचुंबी इमारत लगती है, लेकिन अंदर पैर रखते ही इसमें भारतीय परंपरा और राजशाही की झलक मिलती है। वैसे तो इस घर का हर एक कोना अपने आप में काफी कीमती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस पूरे 27 मंजिला घर में वो कौन-सा कमरा या हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा महंगा है? आइए इसकी इनसाइड स्टोरी पर एक नजर डालते हैं...
एंटीलिया की गिनती दुनिया के सबसे महंगे घरों में होती है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह बिल्डिंग साल 2010 में बनकर तैयार हुई थी और इसे शिकागो की आर्किटेक्चर फर्म Perkins and Will ने डिजाइन किया था। यह सिर्फ ऊंची इमारत नहीं है, बल्कि इसमें हर फ्लोर को अलग-अलग थीम और डिजाइन के साथ बनाया गया है।
एंटीलिया के अंदर का इंटीरियर किसी राजमहल से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊंची छतों से लटकते क्रिस्टल झूमर, दीवारों पर भारतीय कला और पेंटिंग्स, चमकदार फर्श और बड़ी कांच की दीवारें, अरब सागर और मुंबई का शानदार व्यू इसकी सबसे बड़ी खासियत है। खास बात यह है कि यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद शानदार दिखता है।
घर के अंदर बना पूजा घर (मंदिर) इसकी सबसे पवित्र और शानदार जगहों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें चांदी के दरवाजे लगे हुए हैं। अंदर श्रीनाथ जी, गणेश जी, राधा-कृष्ण और तिरुपति बालाजी की मूर्तियां हैं। सोने और कई महंगे रत्नों से सजावट की गई हैं। कई मूर्तियां भी सोने और महंगे रत्नों की हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी के घर के अंदर लग्जरी सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। एंटीलिया में हर वो सुविधा है जो किसी भी सुपर-लग्जरी घर में हो सकती है। इसमें स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर, वेलनेस और स्पा एरिया, हैंगिंग गार्डन, मल्टी-लेवल पार्किंग और हाई-टेक सिक्योरिटी सिस्टम है। हर फ्लोर अलग डिजाइन के साथ बना है, इसलिए पूरा घर एक जैसा बिल्कुल नहीं दिखता है। कुछ महीने पहले शेयर नीता अंबानी के एक वीडियो में उनके घर की भव्यता साफ देखी जा सकती है।
एंटीलिया के किसी एक कमरे की आधिकारिक कीमत तो सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और घर के अंदर की बनावट, टेक्नोलॉजी और लग्जरी को समझने वाले एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ हिस्से ऐसे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा महंगा माना जा सकता है।
1. चांदी के दरवाजों और सोने के रत्नों से सजा मंदिर
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी के घर में बना मंदिर बेहद भव्य है। इस मंदिर के बड़े-बड़े शाही दरवाजे पूरी तरह शुद्ध चांदी से बने हैं। मंदिर के अंदर भगवान श्रीनाथ जी की अलौकिक तस्वीर के साथ-साथ राधा-कृष्ण, गणेश जी और तिरुपति बालाजी की मूर्तियां विराजमान हैं, जो सोने और बेशकीमती हीरे-रत्नों से जड़ी हैं। इसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
2. मुंबई की गर्मी में मनाली का अहसास कराने वाला 'स्नो रूम'
मुंबई की उमस और चिपचिपी गर्मी से बचने के लिए अंबानी परिवार ने घर के अंदर एक अजूबा तैयार करवाया है, जिसे 'स्नो रूम' कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई साधारण कमरा नहीं है। इसमें एक ऐसी अत्याधुनिक और बेहद महंगी इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरे के अंदर असली जैसी बर्फबारी (कृत्रिम बर्फ) करती है। इस वेदर कंट्रोल सिस्टम को मेंटेन करने का खर्च ही करोड़ों में है।
3. टॉप फ्लोर्स पर बना अंबानी फैमिली का प्राइवेट विंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंटीलिया के सबसे ऊपरी फ्लोर इस आलीशान घर के सबसे महंगे और सुरक्षित हिस्से माने जाते हैं। यहीं पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनका परिवार रहता है। इन फ्लोर्स की कांच की दीवारें जमीन से लेकर छत तक फैली हैं, जहां से सुबह का सूर्योदय और शाम का सूर्यास्त किसी पेंटिंग जैसा दिखता है। यहां से पूरा अरब सागर और मुंबई शहर साफ नजर आता है। इन फ्लोर्स की सुरक्षा और इंटीरियर पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया है।
4. छत पर बने 3 आलीशान हेलिपैड
आमतौर पर बड़े-बड़े होटलों या इमारतों की छत पर एक हेलिपैड होता है, लेकिन एंटीलिया की छत पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे 3 हेलिपैड बनाए गए हैं। इतनी ऊंचाई पर तीन-तीन हवाई पट्टियां तैयार करना सिविल इंजीनियरिंग का एक बेहद जटिल और महंगा काम है। इसके लिए पूरी छत के बेस को बेहद मजबूत और शॉक-प्रूफ बनाया गया है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।