Bajaj Finance Share: रिजल्ट दमदार, टारगेट ₹1300 पार! क्या इस भाव पर पैसा लगाना सही?

Published : Jul 31, 2026, 10:13 AM IST
Bajaj Finance Share Price

सार

Bajaj Finance Share Price: बजाज फाइनेस का मुनाफा 28% बढ़कर 6,081 करोड़ रुपए पहुंच गया है। शेयर में 7% की तेजी के बाद ब्रोकरेज ने बड़ा टारगेट दिया है।

Bajaj Finance Share Price Target: देश की दिग्गज NBFC कंपनी बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28% बढ़कर 6,081 करोड़ रुपए पहुंच गया, जिसके बाद शुक्रवार को शेयरों में 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। शानदार नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस भाव पर बजाज फाइनेंस के शेयर में निवेश करना सही रहेगा? आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं ब्रोकरेज हाउसेस...

Bajaj Finance ने फिर दिखाया दम, मुनाफे में 28% की छलांग

कंपनी ने जून 2026 तिमाही में 6,081 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,765 करोड़ रुपए था। यानी कंपनी ने एक साल में करीब 28% की बढ़त हासिल की। वहीं, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 23% बढ़कर 12,571 करोड़ रुपए पहुंच गई। यह बताता है कि कंपनी का लोन बिजनेस लगातार मजबूत बना हुआ है।

बजाज फाइनेंस का सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कारोबार भी तेजी से बढ़ा

बजाज फाइनेंस का AUM (Assets Under Management) पहली तिमाही में 36,969 करोड़ रुपए बढ़ा। कंपनी ने इस दौरान 1.61 करोड़ (16.13 मिलियन) नए लोन जारी किए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 20% ज्यादा हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 12.44 करोड़ (124.43 मिलियन) हो गई। केवल एक तिमाही में ही कंपनी ने 51 लाख नए ग्राहक जोड़े।

बजाज फाइनेंस के एसेट क्वालिटी में भी सुधार

निवेशकों के लिए राहत की बात यह रही कि कंपनी की एसेट क्वालिटी पहले से बेहतर हुई है। ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) 1.03% से घटकर 0.96% पर आ गया है, जबकि नेट एनपीए (Net NPA) 0.50% से घटकर 0.39% पर आ गया है। कम NPA का मतलब है कि कंपनी के फंसे हुए कर्ज का जोखिम पहले की तुलना में घटा है, जो लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है।

बजाज फाइनेंस शेयर का टारगेट किसने कितना दिया?

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर की रेटिंग 'Buy' कर दी है और टारगेट प्राइस 1,300 रुपए तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर मार्जिन, सुधरती एसेट क्वालिटी और घटती क्रेडिट कॉस्ट कंपनी की कमाई को आगे भी मजबूती देंगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शेयर 7.01% की तेजी के साथ 1,127.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

नोमुरा (Nomura)

नोमुरा ने भी शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और 1,140 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत एसेट क्वालिटी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

नुवामा (Nuvama)

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने कंपनी के मजबूत प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए 'Hold' रेटिंग दी है। हालांकि उसने भी टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,175 रुपए कर दिया है।

बजाज फाइनेंस शेयर का परफॉर्मेंस

  • 1 हफ्ते में 4% से ज्यादा
  • 1 महीने में करीब 5%
  • 1 साल में 20% से ज्यादा
  • 3 साल में करीब 45%
  • 5 साल में करीब 70% का रिटर्न

Bajaj Finance Share इस भाव पर खरीदना चाहिए या नहीं?

कंपनी का मार्केट कैप अब 6.59 लाख करोड़ रुपए के आसपास पहुंच चुका है। अगर सिर्फ तिमाही नतीजों को देखें तो कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। मुनाफा, NII, ग्राहक संख्या और एसेट क्वॉलिटी चारों फैक्टर्स पर कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि कई ब्रोकरेज हाउस ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि शेयर पहले से ही हाई वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इसलिए अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी रिस्क क्षमता, इन्वेस्टमेंट पीरियड और वित्तीय सलाहकार की राय को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। सिर्फ किसी एक ब्रोकरेज के टारगेट के आधार पर निवेश करना उचित नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश का फैसला लेने से पहले अपने सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

AI रिसेप्शनिस्ट की परफॉर्मेंस सुधारने पर जोर, जानिए कैसे कम होंगे कस्टमर हैंग-अप
1 अगस्त से गैस सिलेंडर बुक करते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना कैंसिल हो जाएगी डिलीवरी!