How to Update Mobile Number in Bank Account: क्या आपने नया मोबाइल नंबर ले लिया है? क्या बैंक अकाउंट में अभी भी पुराना नंबर लिंक है? क्या OTP नहीं आ रहे या बैंक अलर्ट मिस हो रहे हैं? बिना बैंक की लंबी लाइनों में लगे घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से नंबर कैसे अपडेट करें?
Bank Account Mobile Number Update Process: आज के समय में हमारा बैंक अकाउंट पूरी तरह हमारे मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है। चाहे गूगल पे, फोन पे चलाना हो या ATM से पैसे निकालना, हर छोटी-बड़ी बात का मैसेज और ओटीपी (OTP) आपके इसी नंबर पर आता है। अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा, तो आप किसी भी तरह का ऑनलाइन लेन-देन नहीं कर पाएंगे। साथ ही अकाउंट में कब पैसे आए या कब कटे, इसकी जानकारी भी आपको नहीं मिल पाएगी। अगर आपने हाल ही में नया सिम कार्ड लिया है या अपना पुराना नंबर बदला है, तो घबराने की बिल्कुल बात नहीं है। आप बहुत ही आसान तरीकों से अपने बैंक खाते में नया नंबर अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके 3 सबसे आसान तरीके...
1. घर बैठे ऑनलाइन बदलें नंबर
अगर आप बैंक की लाइन में नहीं लगना चाहते और आपके पास इंटरनेट बैंकिंग या बैंक का मोबाइल ऐप है, तो आप 5 मिनट में यह काम कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके मोबाइल ऐप पर जाएं और अपनी आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें।
होम पेज पर आपको 'Profile', 'Settings' या 'Personal Details' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
वहां आपको अपना मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट (Update Contact Details) करने का बटन मिलेगा।
सुरक्षा के लिए बैंक आपके पुराने नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजेगा।
अगर पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आप अपने एटीएम कार्ड (Debit Card) की डिटेल, सीक्रेट सवालों के जवाब या प्रोफाइल पासवर्ड डालकर अपनी पहचान बता सकते हैं।
अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और एक बार अच्छे से चेक कर लें कि कोई अंक गलत तो नहीं है।
आखिरी में सबमिट बटन दबा दें। आपके स्क्रीन पर नंबर अपडेट होने का मैसेज आ जाएगा।
2. ATM से बदलें नंबर
अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते, तो आपके घर के पास जो भी आपके बैंक का एटीएम (ATM) है, वहां जाकर भी यह काम मिनटों में हो सकता है।
अपने बैंक के एटीएम में जाएं और अपना डेबिट कार्ड मशीन में लगाएं।
अपना एटीएम पिन (ATM PIN) टाइप करें।
स्क्रीन पर दिख रहे ऑप्शंस में से 'Mobile Number Registration' या 'Register Mobile Number' वाले विकल्प को चुनें।
अपना नया 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें और सबमिट करें।
आपके नए नंबर पर तुरंत एक ओटीपी आएगा, उसे एटीएम स्क्रीन पर डालकर 'Confirm' करें।
आमतौर पर एटीएम से नंबर बदलने में 24 से 48 घंटे का समय लगता है।
3. बैंक की ब्रांच जाकर
अपने नजदीकी या होम बैंक ब्रांच में विजिट करें।
वहां काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से 'मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म' मांगें।
फॉर्म में अपना नाम, बैंक खाता संख्या (Account Number) और नया मोबाइल नंबर साफ-साफ अक्षरों में भरें।
इस फॉर्म के साथ अपनी पहचान का कोई एक वैलिड सरकारी आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) की फोटोकॉपी अटैच करें और साइन करके जमा कर दें।
बैंक कर्मचारी आपके पेपर्स चेक करके सिस्टम में आपका नया नंबर अपडेट कर देंगे।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।