3 को लॉकडाउन खत्म हुआ तो भी मई के इन 10 दिनों में नहीं खुलेंगे बैंक के ताले, न निकलें घर से बाहर

Published : Apr 28, 2020, 05:08 PM IST
3 को लॉकडाउन खत्म हुआ तो भी मई के इन 10 दिनों में नहीं खुलेंगे बैंक के ताले, न निकलें घर से बाहर

सार

मई में लॉकडाउन अगर खुल भी गया तो इस महीने में 10 ऐसे दिन हैं जिनमें बैंकों का ताला नहीं खुलेगा। ऐसा छुट्टियों, साप्ताहिक अवकाश की वजह से है। 

नई दिल्ली। देश में 3 मई को लॉकडाउन की सीमा खत्म होगी। कुछ इलाकों में इसे और आगे बढ़ाने की संभावना है। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के के लिए कई इलाकों में लॉकडाउन में ढील देने की चर्चाएं शुरू हैं। हालांकि जहां कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी खराब हैं वहां छूट की गुंजाइश नहीं है। 

मई में लॉकडाउन अगर खुल भी गया तो इस महीने में 10 ऐसे दिन हैं जिनमें बैंकों का ताला नहीं खुलेगा। ऐसा छुट्टियों, साप्ताहिक अवकाश की वजह से है। जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में राजकीय अवकाश की वजह से 13 दिन तक बैंक की शाखाएं नहीं खुलेंगी। मई में बुद्ध पूर्णिमा और ईद भी है। 

मई में अगर काम की वजह से बैंक की शाखा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो छुट्टियों के बारे में जान लीजिए। आप के बैंक किस किस दिन नहीं खुलेंगे। 

1 मई 2020: शुक्रवार, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
3 मई 2020: रविवार, साप्ताहिक अवकाश
7 मई 2020: गुरुवार, बुद्ध पूर्णिमा
9 मई 2020: शनिवार, दूसरा शनिवार
10 मई 2020: रविवार, साप्ताहिक अवकाश
17 मई 2020: रविवार, साप्ताहिक अवकाश
23 मई 2020: शनिवार, चौथा शनिवार
24 मई 2020: रविवार, साप्ताहिक अवकाश
25 मई 2020: सोमवार, ईद-उल-फितर
31 मई 2020: रविवार, साप्ताहिक अवकाश

(प्रतीकात्मक फोटो) 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
Gold Price Today: 1.47 लाख पर रुका सोना, क्या आने वाला है बड़ा उछाल? जानिए सच