Bharat Bandh Bank Holiday: कल कौन-से बैंक खुलेंगे-कौन रहेंगे बंद, जानिए

Published : Feb 11, 2026, 02:27 PM IST

Nationwide Bank Strike 2026: देशभर के प्रमुख बैंक यूनियनों ने गुरुवार, 12 फरवरी को राष्ट्रीय बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। SBI और BoB ने BSE को हड़ताल की जानकारी दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि क्या कल बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। आइए जानते हैं...

PREV
15

कौन-कौन से बैंक संगठन हड़ताल के लिए सामने आए हैं?

देश के प्रमुख बैंक संगठन जैसे ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों और यूनिट्स को 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। इसके साथ ही 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) ने भी अपने कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है। हड़ताल का मुख्य कारण सरकार द्वारा नवंबर में जारी चार नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) के खिलाफ विरोध और ‘वर्किंग क्लास पर बढ़ते हमलों’ का विरोध है।

25

बैंक हड़ताल की ये भी वजह

बैंक संगठन अपने कर्मचारियों को पत्र में बता रहे हैं कि ये नई श्रम संहिता कर्मचारियों के खिलाफ हैं और ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रेशन के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। साथ ही, बैंक संगठन लंबे समय से वर्क-लाइफ बैलेंस और 5 डे वर्गिंक लागू करने की मांग कर रहे हैं।

35

क्या 12 फरवरी 2026 को बैंक खुलेंगे या बंद?

अभी तक किसी भी प्रमुख बैंक या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 फरवरी 2026 को छुट्टी घोषित नहीं की है। इसका मतलब है कि बैंक आमतौर पर खुले रहने की संभावना है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने BSE को एक प्रिकॉशनरी नोट भेजा है, जिसमें कहा गया कि अगर हड़ताल होती है तो शाखाओं और कार्यालयों में काम प्रभावित हो सकता है।

45

बैंक ऑफ बड़ौदा ने BSE को क्या बताया?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने पत्र में कहा, 'हड़ताल के दिन ब्रांच और दफ्तरों का संचालन सुचारू बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हड़ताल होती है, तो शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।'

55

SBI ने क्या कहा?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बताया कि 'हमने शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्था की है, लेकिन हड़ताल के कारण कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं।' पत्र में यह भी बताया गया कि AIBEA, AIBOA और BEFI ने सभी शाखाओं और कर्मचारियों को हड़ताल की सूचना भेजी है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories