रॉयल इनफील्ड को टक्कर देने भारत में आ गई है इटली की बाइक, जानें कीमत

Published : Oct 23, 2019, 02:15 PM ISTUpdated : Oct 23, 2019, 02:28 PM IST
रॉयल इनफील्ड को टक्कर देने भारत में आ गई है इटली की बाइक, जानें कीमत

सार

बेनेली ने भारत में लांच किया बेनेली इंपीरीयल 400, जिसका सीधा मुकाबला जावा और रॉयल इनफील्ड के क्लासिक 350 से होगा । बुकिंग के लिए सिर्फ 4000 डाउन पेमेंट देने होंगे।


 बेनेली ने भारत में अपनी बाइक इंपीरीयल 400 को मैदान में उतारा है।  इस सेगमेंट में भारत के ब्रांड रॉयल इनफाल्ड क्लासिक 350 और जावा से सीधे तौर पर मुकाबला करने वाली है। 

कीमत

 बेनेली की इंपीरीयल 400 बाइक को कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। जिसकी कीमत 1.69 लाख (ex-showroom)है। भारत में इसकी बुकिंग बेनेली के ऑफिशियल वेबसाइट पर हो रही है। इसके लिए सिर्फ पर 4000 रूपये डाउन पेमेंट जमा  करने होंगे। 

इंजन

बेनेली इंपीरीयल 400 का इंजन  374 cc का SOHC के  साथ सिंगल सिलेंडर, फोर स्टोक और एअर कुल्ड BS4 का दमदार कॉम्बिनेशन है। बाइक में अधिकतम शक्ति 5500rpm पर 21PS है। इसमें पांच स्पीड गेयर बॉक्स भी उपलब्ध है। 

ऑफर्स 

 बेनेली इंपीरीयल 400 में  तीन कलर्स का ऑप्शन भी है - लाल, सिल्वर और ब्लैक। कंपनी बाइक के साथ सामान्य तौर पर तीन साल/अनलिमिटेड किमी वॉरंटी और पहले दो साल की सर्विस भी फ्री है। 

डिजाइन 

इंपीरियल 400  का लुक क्लासिक रेट्रो स्टाइल है। जिसका राउंड हेडलैम्प और  गोल क्रोम फिनिश साइड इंडिकेटर्स है।

बेनेली इंडिया

बेनेली एक चाइनीज स्वामित्व वाली इटालीयन मोटरसाइकल निर्माता कंपनी है। भारत में महावीर ग्रुप के हैदराबाद बेस्ड Adishwar Auto Ride India के साथ मिलकर काम कर रही है। बेनेली का बाइक निर्माण में सौ साल ज्यादा का इतिहास है। 
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr