Bengaluru Property News: 18 साल पुराना फ्लैट-मेट्रो से सिर्फ 500 मीटर दूर, कीमत सुनकर लोग हैरान

Published : Mar 04, 2026, 05:17 PM IST
Demo Pic

सार

बेंगलुरु के बेल्लंदूर में एक व्यक्ति 2 करोड़ में 18 साल पुराना, 2000 sq ft का अपार्टमेंट खरीदने पर विचार कर रहा है। इस ग्राउंड फ्लोर फ्लैट को मरम्मत की जरूरत है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उम्र और कीमत के कारण एक महंगा और घाटे का सौदा बताया है।

बेंगलुरु में घरों की कीमतें और किराया आसमान छू रहे हैं. इस महंगाई को लेकर अक्सर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. अब ऐसा ही एक पोस्ट रेडिट पर वायरल हो रहा है. ये पोस्ट बेंगलुरु के बेल्लंदूर में एक पुराने अपार्टमेंट के बारे में है. एक रेडिट यूजर ने लोगों से सलाह मांगी है कि क्या उसे 18 साल पुराना, 2000 स्क्वायर फीट का एक ग्राउंड फ्लोर अपार्टमेंट खरीदना चाहिए? इस फ्लैट के लिए मालिक 2 करोड़ रुपये मांग रहा है. यूजर इसी बात को लेकर कन्फ्यूज है कि उसे यह फ्लैट खरीदना चाहिए या नहीं.

यह घर बेल्लंदूर मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर दूर है. सोसाइटी में जिम और पूल जैसी सुविधाएं तो हैं, लेकिन उनकी देखरेख ठीक से नहीं होती. यह एक छोटी सी सोसाइटी है, जिसमें कुल 50 फ्लैट्स हैं. बिल्डिंग को बाहर से तो पेंट करके नया जैसा बना दिया गया है, लेकिन अंदर के इंटीरियर में काफी मरम्मत की जरूरत है. शख्स ने यही पूछा है कि क्या उसे 2 करोड़ रुपये देकर इसे खरीद लेना चाहिए.

हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इस डील की आलोचना की. ज्यादातर लोगों ने इसे 'घाटे का सौदा' बताया. एक यूजर ने कमेंट किया कि बेंगलुरु में मेट्रो का काम कब पूरा होगा, कोई नहीं जानता. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट के लिए इतनी बड़ी रकम देना बेवकूफी है. एक और शख्स का मानना था कि घर के फर्श, किचन और प्लंबिंग को बदलने में ही 25 से 40 लाख रुपये का खर्च आ जाएगा.

 

 

कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि 18 साल पुरानी बिल्डिंग की रीसेल वैल्यू भविष्य में कम हो सकती है. वहीं, पोस्ट करने वाले शख्स का कहना है कि इस अपार्टमेंट से फिलहाल 80,000 रुपये का किराया आ रहा है, जो एक निवेश के तौर पर काफी आकर्षक है. शख्स का यह भी कहना है कि वह रेनोवेशन पर 10-20 लाख रुपये खर्च करने को तैयार है. कुछ लोगों ने उसे सलाह दी कि खरीदने से पहले एक साल तक उसी फ्लैट में किराए पर रहकर देख लो, ताकि किसी भी तरह की समस्या का पता चल सके.

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गधा पालो-50 लाख पाओ! आप भी उठा सकते हैं अनोखी सरकारी स्कीम का फायदा
3 EMI नहीं भर पाया और हाथ से चला गया 1.20 करोड़ का फ्लैट! बेंगलुरु की कहानी वायरल