Blinkit भारत की सबसे तेजी से बढ़ती क्विक कॉमर्स कंपनियों में से एक है। देश भर में हजारों लोग इसमें डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रहे हैं। अगर आप भी ब्लिंकिट से जुड़ना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या प्रोसेस है।
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर के तौर पर जुड़ने के फायदे
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने का सबसे बड़ा फायदा काम के घंटों का लचीलापन है। आप अपनी सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम या फुल-टाइम काम कर सकते हैं। कंपनी हर हफ्ते पेमेंट करती है, जिससे कमाई जल्दी हाथ में आती है। इसके अलावा, कंपनी एक्सीडेंटल और मेडिकल इंश्योरेंस भी देती है। पीक आवर्स में काम करने पर एक्स्ट्रा इंसेंटिव भी मिलते हैं।
26
डिलीवरी पार्टनर के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। आपके पास एक बाइक या स्कूटर, इंटरनेट वाला स्मार्टफोन और एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है। ऑर्डर और डिलीवरी की सारी जानकारी ऐप से ही मिलती है। अगर आपके पास पहले का कोई अनुभव नहीं है, तो भी कोई बात नहीं, क्योंकि ब्लिंकिट नए लोगों को ट्रेनिंग देती है।
36
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
Blinkit डिलीवरी पार्टनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), इंश्योरेंस, पैन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी। कंपनी इन्हीं डॉक्यूमेंट्स के आधार पर आपकी जानकारी वेरिफाई करती है।
46
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कैसा होता है?
रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर ऐप के जरिए होता है। सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें और लोकेशन की परमिशन दें। अपनी भाषा चुनें और मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद, अपनी गाड़ी का प्रकार, शहर और काम का समय (पार्ट-टाइम/फुल-टाइम) चुनें। फिर अपने पसंदीदा स्टोर को चुनें और आधार, पैन व बैंक डिटेल्स भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
56
वेरिफिकेशन, ट्रेनिंग और जॉब की शुरुआत
रजिस्ट्रेशन के आखिर में आधार OTP, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद आपको एक सेल्फी अपलोड करनी होगी और कंपनी की प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी। फिर आपको एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा, जिसमें ऐप इस्तेमाल करने और डिलीवरी प्रोसेस के बारे में बताया जाता है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप काम शुरू कर सकते हैं।
66
कितनी होती है कमाई?
Blinkit डिलीवरी पार्टनर की कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे काम के घंटे, ऑर्डर की संख्या और डिलीवरी की दूरी। हर ऑर्डर पर पेमेंट मिलता है और पीक आवर्स में इंसेंटिव भी होते हैं। कंपनी हर हफ्ते पेमेंट करती है। आमतौर पर, एक डिलीवरी पार्टनर एक दिन में कम से कम 500 रुपये कमा सकता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।