Nisha Madhulika Story: 52 की उम्र में बनीं यूट्यूबर, आज 43 करोड़ की मालकिन हैं ये हाउसवाइफ

Published : Jun 09, 2026, 04:45 PM IST

ज़्यादातर लोग 50 की उम्र के बाद कुछ नया शुरू करने से हिचकते हैं। उन्हें लगता है कि अब उम्र हो गई. लेकिन एक आम हाउसवाइफ ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. आज करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली उस महिला का नाम निशा मधुलिका है।

PREV
15
अकेलेपन से जन्मी एक शानदार यशाेगाथा

जब बच्चे बड़े होकर अपनी ज़िंदगी में व्यस्त हो गए, तो निशा मधुलिका को अकेलापन महसूस हुआ। उन्होंने इस खालीपन को एक मौके में बदला। 2007 में उन्होंने अपना फूड ब्लॉग शुरू किया. बाद में जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो उनकी दुनिया ही बदल गई।

25
घर की रसोई से बनीं डिजिटल स्टार

निशा ने घर की रसोई से ही वीडियो बनाने शुरू किए। कोई बड़ा स्टूडियो या महंगा कैमरा नहीं था। उनके वीडियो की सादगी और सिखाने के आसान तरीके ने लाखों लोगों को आकर्षित किया। वो नए शादीशुदा जोड़ों, स्टूडेंट्स और हाउसवाइफ के लिए एक गाइड बन गईं।

35
1.4 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स

आज निशा मधुलिका के यूट्यूब चैनल पर 1.4 करोड़ (14 मिलियन) से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। हज़ारों रेसिपी वीडियो, एक पॉपुलर वेबसाइट और अपने डिजिटल ब्रांड के दम पर वह भारत की टॉप कुकिंग क्रिएटर्स में से एक हैं।

45
कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से ज़्यादा!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशा मधुलिका की कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। उन्होंने यह सफलता यूट्यूब से होने वाली कमाई, ब्रांड पार्टनरशिप और वेबसाइट ट्रैफिक से हासिल की है।

55
निशा मधुलिका की कहानी क्या कहती है?

निशा मधुलिका की कहानी बताती है कि सपनों के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। 52 साल की उम्र में शुरुआत करने वाली एक महिला आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उनकी ज़िंदगी साबित करती है कि सफलता के लिए उम्र नहीं, बल्कि जुनून, मेहनत और लगन ज़रूरी है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories