Train Ticket: चार्ट बनने के बाद भी मिलेगी कंफर्म सीट! 90% लोग नहीं जानते IRCTC ऐप की ये ट्रिक

Published : May 21, 2026, 07:00 AM IST

Train Ticket Confirm Trick: ट्रेन से जाना हो और टिकट वेटिंग में हो, तो हार्ट बीट बढ़ ही जाती हैं। हर कोई चाहता है कि चार्ट बनने तक कैसे भी सीट कंफर्म हो जाए। जानिए IRCTC ऐप के उस सीक्रेट फीचर को, जिससे चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म टिकट पा सकते हैं।

PREV
15

ट्रेन चार्ट क्या होता है?

जब भी आप टिकट बुक करते हैं, तो आपको 10 अंकों का एक PNR नंबर मिलता है। इस PNR के आधार पर ट्रेन छूटने से ठीक पहले रेलवे एक लिस्ट तैयार करता है, जिसे ट्रेन चार्ट कहते हैं। इस चार्ट में लिखा होता है कि किस यात्री (नाम, उम्र, जेंडर) को कौन-सा कोच और कौन-सी सीट मिली है। पहले यह चार्ट सिर्फ प्लेटफॉर्म के बोर्ड या ट्रेन के डिब्बों के बाहर चिपका मिलता था, लेकिन अब रेलवे इसे डिजिटल कर चुका है। अगर आपका टिकट कंफर्म है, तो आपका नाम इस चार्ट में जरूर होगा।

25

IRCTC App से चार्ट बनने के बाद टिकट कैसे मिलता है?

आमतौर पर लोग समझते हैं कि एक बार चार्ट बन गया, तो अब टिकट बुक करने का कोई तरीका नहीं बचा। लेकिन रेलवे का एक नियम है, अगर चार्ट बनने के बाद भी किसी VIP कोटा या आखिरी पल में कैंसिल हुई टिकट की वजह से सीट खाली रह जाती है, तो रेलवे उसे खाली नहीं छोड़ता। इसे देखने के लिए आपको IRCTC ऐप या वेबसाइट पर एक खास ऑप्शन मिलता है, जिसे चार्ट वैकेंसी (Chart Vacancy) कहते हैं।

35

चार्ट वैकेंसी कब काम करता है?

चार्ट बननेसे लेकर ट्रेन के रवाना होने के 30 मिनट पहले तक यह ऑप्शन एक्टिव रहता है। इसमें आपको यह लाइव पता चल जाता है कि ट्रेन के किस डिब्बे (Coach) में, कौन-सी सीट (लोअर, मिडिल या अपर) किस स्टेशन तक खाली है। अगर कोई सीट खाली है, तो आप तुरंत बुक कर सकते हैं।

45

ट्रेन चार्ट बनने के बाद खाली सीट कैसे खोजें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • अपने मोबाइल में IRCTC Rail Connect ऐप या वेबसाइट ओपन करें।
  • होम स्क्रीन पर ही आपको 'Charts/Vacancy' का एक आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, वहां अपनी ट्रेन का नंबर, नाम, सफर की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन डालें।
  • अभ 'Get Train Chart' पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने स्क्रीन पर क्लास-वाइज (स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी) खाली सीटों की गिनती आ जाएगी।
  • आप किसी भी कोच (जैसे B1 या S3) पर क्लिक करके उसका पूरा लेआउट (Layout) देख सकते हैं कि कौन-सी सीट कहां खाली है।
  • अगर वहां कोई सीट खाली दिखती है, तो आप उसे तुरंत 'करंट बुकिंग' के तहत वहीं से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
  • कई बार अगर सीट आधे रास्ते के लिए खाली होती है (जैसे दिल्ली से कानपुर तक), तो आप उतने दूर के लिए भी टिकट लेकर ट्रेन में TTE के चक्कर काटने से बच सकते हैं।
55

चार्ट बनने के बाद अपनी सीट चेक करने के 3 आसान तरीके

  • अगर आप सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि चार्ट बनने के बाद आपकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं, तो 3 तरीके सबसे बेस्ट हैं।
  • IRCTC लॉगिन: चार्ट बनने के बाद सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्टेटस देख लें।
  • SMS (मैसेज): चार्ट फाइनल होते ही रेलवे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर खुद एक मैसेज भेजता है, जिसमें कोच और बर्थ की पूरी डिटेल होती है।
  • रेलवे स्टेशन पर: अगर आप इंटरनेट नहीं चला रहे हैं, तो सीधे स्टेशन के पूछताछ काउंटर (Enquiry Desk) पर जाकर भी अपना PNR स्टेटस पता कर सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories