IRCTC पर पलक झपकते ही मिलेगा कंफर्म टिकट! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये 5 ट्रिक्स
Confirm Train Ticket Tricks: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है, IRCTC ऐप खोलते ही प्रोसेसिंग होने लगती है और जब तक आप डिटेल्स भरते हैं, टिकट वेटिंग में चला जाता है? अगर हां, तो टेंशन मत लीजिए।आज हम आपको वो 5 टिप्स बताएंगे, जिससे फटाफट टिकट बुक कर सकते हैं

'मास्टर लिस्ट' बनाएं
टिकट बुक करते वक्त नाम, उम्र और आधार नंबर भरने में जो 1-2 मिनट बर्बाद होते हैं, वही कंफर्म टिकट और वेटिंग टिकट के बीच का अंतर होते हैं। IRCTC ऐप या वेबसाइट के 'My Profile' सेक्शन में जाएं और पहले से ही 'Master List' बना लें। इसमें उन सभी लोगों की जानकारी भर दें, जिनके लिए टिकट बुक करना है। बुकिंग के वक्त बस नाम सेलेक्ट करना होगा और डिटेल्स अपने आप आ जाएंगी।
पेमेंट के लिए IRCTC Wallet या UPI का यूज करें
नेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट में OTP आने और डिटेल भरने में बहुत समय लगता है। सबसे तेज तरीका है IRCTC iPay या UPI। अगर आप अपने IRCTC वॉलेट में पैसे रखते हैं, तो पेमेंट सिर्फ एक क्लिक में हो जाता है। कोई बैंक री-डायरेक्ट नहीं होगा और इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
इंटरनेट स्पीड से न करें समझौता
अक्सर लोग स्लो वाई-फाई या कमजोर नेटवर्क में टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। तत्काल टिकट के समय 1 सेकंड की देरी का मतलब लंबी वेटिंग लिस्ट हो सकती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले अपना मोबाइल डेटा चेक कर लें। अगर हो सके तो 5G नेटवर्क या हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का ही इस्तेमाल करें, ताकि 'लोडिंग' की झंझट न आए।
'Auto Fill' का स्मार्ट इस्तेमाल
अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर से बुकिंग कर रहे हैं, तो गूगल क्रोम के ऑटो-फिल फीचर का इस्तेमाल करें। इससे आपका एड्रेस और कार्ड डिटेल्स पहले से सेव रहती हैं। मोबाइल यूजर्स के लिए ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना बहुत जरूरी है, क्योंकि पुराने वर्जन अक्सर हैंग हो जाते हैं।
ट्रेन टिकट बुक करते समय टाइम को जानना भी जरूरी
अगर आप तत्काल टिकट बुक कर रहे हैं, तो ध्यान रखें AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे से बुकिंग स्टार्ट होती है। इसलिए लॉग-इन ठीक समय से 2-3 मिनट पहले करें। बहुत जल्दी लॉग-इन करने पर सेशन एक्सपायर हो जाता है और ऐन मौके पर लॉग-आउट होने का डर रहता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

