MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Train Ticket Cancellation New Rule: इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल करने पर पछताएंगे, रिफंड में नहीं मिलेगी चवन्नी

Train Ticket Cancellation New Rule: इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल करने पर पछताएंगे, रिफंड में नहीं मिलेगी चवन्नी

Railways Ticket Cancellation Rules: अगर आप वंदे भारत या अमृत भारत ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले यह खबर ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों के लिए टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियम सख्त कर दिए हैं।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 03 2026, 06:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

ट्रेन टिकट कैंसिलेशन का नया नियम क्या है?

नए नियमों के मुताबिक,अगर आपने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस या अमृत भारत II ट्रेन का कंफर्म टिकट लिया है और ट्रेन छूटने से 8 घंटे के अंदर उसे कैंसिल कर दिया, तो एक रुपया भी रिफंड नहीं मिलेगा। ये नियम सभी क्लास पर लागू होगा। मतलब AC हो या स्लीपर लेट कैंसिलेशन में पूरा किराया जब्त हो जाएगा।

25
Image Credit : X

नया टिकट कैंसिलेशन चार्ज सिस्टम क्या है?

रेलवे ने अब साफ-साफ तीन टाइम स्लॉट तय कर दिए हैं। 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर 25% चार्ज कटेगा, बाकी पैसा वापस मिलेगा। 72 घंटे से 8 घंटे के बीच कैंसिल करने पर 50% चार्ज कटेगा। 8 घंटे से कम समय में कैंसिल करने पर जीरो रिफंड यानी पूरा पैसा डूब जाएगा। पहले ये नियम इतने सख्त नहीं थे, लेकिन अब प्रीमियम ट्रेनों में कोई ढील नहीं।

Related Articles

Related image1
Amrit Bharat Express Train: अमृत भारत एक्सप्रेस क्या है, कहां चलती है? जानें टिकट कैसे बुक करें
Related image2
Now Playing
Sleeper Vande Bharat Indside Video : अंदर से ऐसी है देश की पहले स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें खासियत
35
Image Credit : X

आम ट्रेनों से इतना अलग क्यों है ये नियम?

दरअसल, वंदे भारत और अमृत भारत में हर टिकट कंफर्म होता है। इनमें RAC या वेटिंग लिस्ट सिस्टम नहीं होता है। आखिरी वक्त पर कैंसिल हुई सीट दोबारा भर पाना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से रेलवे को सीधा नुकसान होता है, जिसे रोकने के लिए ये नियम लाए गए हैं।

45
Image Credit : X

रेलवे ने क्यों बदला नियम?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नए नियमों का मकसद आखिरी समय में टिकट कैंसिलेशन कम करना, सीटों का पूरा इस्तेमाल करना, हाई-डिमांड रूट्स पर ऑपरेशन स्मूद रखना और रेवेन्यू लॉस रोकना है।

55
Image Credit : Getty

यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

  • टिकट बुक करने से पहले ट्रैवल प्लान फाइनल करें।
  • इमरजेंसी की संभावना हो तो सोच-समझकर बुकिंग करें।
  • आखिरी समय में कैंसिल करने से बचें।
  • IRCTC पर कैंसिलेशन टाइम जरूर चेक करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
रेलवे
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Bharat: क्या आपका नजदीकी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज करता है? 1 मिनट में चेक करें
Recommended image2
Stock Market Alert: बाजार की रिकॉर्ड तेजी में भी इन 5 स्टॉक्स ने दिया 440 वोल्ट का झटका
Recommended image3
Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹6,500, चांदी ₹21,000 महंगी, देखें अपने शहर का भाव
Recommended image4
Share Market Today: ट्रम्प के ऐलान से चमका बाजार, अडानी से रिलायंस स्टॉक्स तक में जोरदार उछाल
Recommended image5
Pink Tax Example: क्या है सिर्फ महिलाओं पर लगने वाला 'पिंक टैक्स'?
Related Stories
Recommended image1
Amrit Bharat Express Train: अमृत भारत एक्सप्रेस क्या है, कहां चलती है? जानें टिकट कैसे बुक करें
Recommended image2
Now Playing
Sleeper Vande Bharat Indside Video : अंदर से ऐसी है देश की पहले स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें खासियत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved